अद्वित गुप्ता और दुर्वांक उपविजेता और प्रेक्षा तिवारी द्वितीय उपविजेता बनीं
नोएडा, 23 नवंबर 2025 तक आयोजित। 72वीं ‘स्टैग ग्लोबल’ उत्तर प्रदेश राज्य स्तरीय टेबल टेनिस चैम्पियनशिप में कानपुर के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तीन वर्गों के फाइनल में अपने कौशल का दमदार परिचय दिया। गौतम बुध नगर जिला टेबल टेनिस एसोसिएशन द्वारा आयोजित यह प्रतियोगिता इंडियन टेबल टेनिस एकेडमी, नोएडा इंडोर स्टेडियम में सम्पन्न हुई।इसमें कानपुर के खिलाड़ियों की उपलब्धियां शानदार रही।
अद्वित गुप्ता – उपविजेता (यूथ बॉयज़, अंडर–19)
अद्वित गुप्ता ने अंडर–19 वर्ग में उत्कृष्ट खेल दिखाते हुए फ़ाइनल में स्थान बनाया और उपविजेता बने।
सेमीफ़ाइनल में उन्होंने आगरा के मौलिक चतुर्वेदी को 11-8, 6-11, 6-11, 11-6, 11-4 से हराकर फ़ाइनल में प्रवेश किया।
फ़ाइनल में उनका मुकाबला गौतम बुध नगर के गर्व सिंगला से हुआ, जहाँ अद्वित ने शानदार प्रतिद्वंद्विता दिखाई।
दुर्वांक – उपविजेता (होप्स बॉयज़, अंडर–11)
कानपुर के दुर्वांक ने होप्स बॉयज़ वर्ग में बेहतरीन खेल दिखाते हुए फ़ाइनल तक पहुँचा और उपविजेता बना।
सेमीफ़ाइनल में उन्होंने लखनऊ के प्रणीत अग्रवाल को 11-9, 9-11, 7-11, 11-7, 11-7 से हराकर फाइनल का टिकट हासिल किया। फ़ाइनल में दुर्वंक ने कड़ा संघर्ष किया लेकिन उपविजेता स्थान पर रहे।
प्रेक्षा तिवारी – द्वितीय उपविजेता (होप्स गर्ल्स, अंडर–11)
अंडर–11 होप्स गर्ल्स वर्ग में प्रेक्षा तिवारी ने आकर्षक प्रदर्शन करते हुए तीसरा स्थान प्राप्त किया।
सेमीफ़ाइनल में उन्होंने मजबूत चुनौती देते हुए अपना अभियान शानदार तरीके से पूरा किया और द्वितीय उपविजेता रहीं।
कानपुर टेबल टेनिस खिलाड़ियों के लिए गौरव का क्षण है कि कानपुर के इन युवा खिलाड़ियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन ने न सिर्फ़ शहर का नाम रोशन किया बल्कि यह भी साबित किया कि कानपुर टेबल टेनिस में नई प्रतिभाओं का मजबूत केंद्र बनकर उभर रहा है।
उत्तर प्रदेश टेबल टेनिस एसोसिएशन के प्रेसिडेंट श्री संजीव पाठक, गीता टंडन कपूर, संजय टंडन सचिव केटीटीए, आशीष कपूर,आशुतोष सत्यम झा, अरुण दुबे, सुनील सिंह, अविनाश यादव ,अनिल वर्मा, अभिसारिका यादव, सुनील वर्मा, रवि पोपतानी ने खिलाड़ियों के श्रेष्ठ प्रदर्शन की बधाईयां और शुभकामनाएं दीं।










