कानपुर के 3 स्पेशल खिलाड़ी राष्ट्रीय फुटबॉल में दिखाएंगे प्रतिभा

0
5

स्वीडन में होने वाले गोटिया कप फुटबॉल प्रतियोगिता में चयन के लिए राष्ट्रीय प्रतियोगिता हेतु उत्तर प्रदेश की टीम का चयन 15 मार्च 2026 से को स्पेशल ओलंपिक भारत स्पोर्ट्स सेंटर कानपुर प्रेरणा स्पेशल स्कूल , कानपुर में सम्पन्न हुआ।

उत्तर प्रदेश स्पेशल फुटबॉल टीम चयनित!

इस चयन प्रक्रिया में 26 खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया, जिसमें फुटबॉल खेल कौशल ड्रिबलिंग, शूटिंग, पासिंग, कंट्रोलिंग, कौशल का मूल्यांकन मनोज सिंह, बनारस सत्यनारायण, इटावा डॉ. दिनेश कुमार मौर्य के द्वारा किया गया। कृष्ण अग्रवाल ने 2024 में गोटिया कप में गोल्ड मेडल जीता था ।

– चयनित खिलाड़ी:
1. कृष्ण अग्रवाल (कानपुर)
2. युवराज चौरसिया (कानपुर)
3. एकाग्र शुक्ला (कानपुर)
4. शिवम तिवारी (इटावा)
5. जीतू पाल (इटावा)

– टीम कोच : सत्येंद्र सिंह यादव

क्रीड़ा भारती कानपुर महानगर सहमंत्री आशुतोष सत्यम झा और कमलेश यादव ने सभी खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।

मुख्य अधिशासी अधिकारी , स्टीफन पी डी संयुक्त मुख्य अधिकारी, कल्लूलुल हजारीका स्कूल की प्रधानाचार्य डॉ शिखा अग्रवाल, डॉ सुब्रतो भद्रा, कृष्णा शर्मा स्पेशल ओलंपिक भारत अध्यक्ष मुकेश शुक्ला एरिया डायरेक्टर संजय दोहरे के द्वारा सभी दिव्यांग खिलाड़ियों को शुभकामनाएं और बधाई दी गई। फुटबॉल टीम को स्वीडन में होने वाले गोटिया कप फुटबॉल में सफलता की कामना करते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here