उत्तर प्रदेश बैडमिंटन संघ (UPBA) की राज्य अंपायर परीक्षा 2025-26 में कानपुर ने इस साल सबसे अधिक सफल उम्मीदवार देकर गौरव हासिल किया है। कुल 21 उत्तीर्ण प्रतिभागियों में से चार कानपुर से हैं—जो किसी भी जिले से सबसे ज्यादा है।
कानपुर के सफल अभ्यर्थी:
प्रिया द्विवेदी , प्राची वर्मा , आशीष कुमार राजपूत,सोहित कुमार
का नाम UPBA की फ़रवरी 2026 की आधिकारिक सूची में है, जिसमें गाजियाबाद, उन्नाव, नोएडा और मेरठ समेत अन्य जिलों के 17 अभ्यर्थी भी शामिल हैं। कानपुर के चार सफल अभ्यर्थियों ने इसे प्रदेश में पहला स्थान दिलाया है—जिसे कानपुर बैडमिंटन एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने “सम्मान की बात” बताया।

कानपुर बैडमिंटन संघ के पदाधिकारियों चेयरमैन मनोज पांडे, प्रेसिडेंट डॉ ए के अग्रवाल, पैट्रन अरुण पाठक MLC,वाइस प्रेसिडेंट डॉ मनीषा अग्रवाल एवं धीरेंद्र सिंह, वाइस चेयरमैन महीप सक्सेना, सचिव डी पी सिंह, कार्यकारी सचिव सौरभ श्रीवास्तव एवं आशुतोष सत्यम झा, अतिरिक्त सचिव आशीष गौड , अंतरराष्ट्रीय अंपायर रवि दीक्षित,इरशाद अहमद व नरेंद्र शाह नेशनल अंपायर,मनीष सिंहल, हेमंत तिवारी आदि ने नए अंपायरों को बधाई दी और कहा कि यह उपलब्धि खेल में तकनीकी भूमिकाओं में शहर की बढ़ती भागीदारी दिखाती है, जिससे उत्तर प्रदेश के टूर्नामेंटों में अंपायरिंग का स्तर और मजबूत होगा।










