ईशान किशन के तूफानी शतक के बाद अर्शदीप सिंह ने खोला पंजा, भारत ने न्यूजीलैंड को हराकर 4-1 से जीती सीरीज

0
50

 

-5वेंं टी-20 मुकाबले में भारत ने न्यूजीलैंड को 46 रनों से करारी शिकस्त दी

ईशान किशन के तूफानी शतक के अलावा कप्तान सूर्यकुमार यादव के अर्द्धशतक और हार्दिक पांड्या के 17 गेंदों पर ताबड़तोड़ 42 रनों की मदद से भारत ने न्यूजीलैंड को तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए पांचवें मुकाबले में 46 रनों से हरा दिया। इस जीत के साथ भारत ने पांच मैचों की टी20 सीरीज 4-1 से जीती। भारत ने 5वें मैच में ईशान किशन की दमदार शतकीय पारी की मदद से 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 271 रन बनाए। इसके जवाब में न्यूजीलैंड की टीम अर्शदीप सिंह (5 विकेट) व अक्षर पटेल (3 विकेट) की घातक गेंदबाजी के सामने फिन एलन की 80 रनों की दमदार पारी के बावजूद 19.4 ओवर में सभी विकेट खोकर 225 रन ही बना सकी।

272 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम ने दमदार शुरुआत की। हालांकि पहले ओवर में अर्शदीप सिंह ने टिम साइफर्ट को पवेलियन भेजा। उन्होंने 5 रन बनाए। फिन एलन 38 गेंद में 80 रन बनाकर आउट हुए। एलन ने 8 चौके और 6 छक्के लगाए। एलन और रविंद्र के बीच दूसरे विकेट के लिए 48 गेंद में 100 रन की साझेदारी हुई। ग्लेन फिलिप्स ने 6 गेंद में सात रन बनाए। रचिन रवींद्र 17 गेंद में 30 रन बनाकर आउट हुए। मिचेल सैंटनर खाता नहीं खोल सके। बेवन जैकब्स ने सात रन बनाए। काइल जैमीसन 9 और डेरिल मिचेल 26 रन बनाकर आउट हुए। भारत के लिए अर्शदीप ने पंजा खोलते हुए 51 रन देकर 5 विकेट लिए, जबकि अक्षर पटेल ने 33 रन देकर 3 और वरुण चक्रवर्ती व रिंकू सिंह ने 1-1 विकेट लिया।

इससे पहले भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए ईशान किशन की दमदार शतकीय पारी की मदद से 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 271 रन बनाए। मेजबान टीम के लिये ईशान ने 43 गेंद में 103 और सूर्यकुमार ने 30 गेंद में 63 रन बनाये। भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने आखिरी मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम को 31 के स्कोर पर संजू सैमसन के रूप में पहला झटका लगा। संजू सैमसन 6 गेंद में 6 रन ही बना सके। संजू सीरीज में 5 मैचों में 46 रन ही बना सके। सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा 16 गेंद में 30 रन बनाकर आउट हुए।

कप्तान सूर्यकुमार यादव ने 30 गेंद में 63 रन की पारी खेली। सूर्यकुमार ने ईशान के साथ तीसरे विकेट के लिए 57 गेंद में 137 रन जोड़े। ईशान किशन ने 42 गेंद में शतक मारा है। ईशान किशन 43 गेंद में 104 रन बनाकर आउट हुए। ईशान ने अपनी पारी में 6 चौके और 10 छक्के लगाए। हार्दिक पांड्या ने 17 गेंद में 42 रन की पारी खेली। उन्होंने एक चौका और चार छक्का लगाया। रिंकू सिंह 8 और शिवम दुबे 7 रन बनाकर नाबाद लौटे। न्यूजीलैंड की ओर से लॉकी फग्र्युसन ने दो विकेट लिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here