राहुल के बाद जुरेल और जडेजा ने भी उड़ाए शतक, भारत के शिकंजे में पहला टेस्ट

0
41

– वेस्टइंडीज के 162 रनों के जवाब में भारत के 5/448 रन, पहली पारी में अब तक 286 रनों की बढ़त
– ध्रुव जुरेल ने अपने छठे टेस्ट और नौंवीं पारी में लगाया पहला शतक
– कप्तान शुभमन गिल ने भी खेली अर्धशतकीय पारी
– वेस्टइंडीज के सामने यह टेस्ट बचाने की कठिन चुनौती

अहमदाबाद में वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले जा रहे पहले टेस्ट के दूसरे दिन मेजबान बल्लेबाजों ने तीन शतक जड़कर मैच भारत के शिकंजे में ला दिया। सबसे पहले के एल राहुल (100 रन, 12 चौके), उसके बाद ध्रुव जुरेल (125 रन, 3 छक्के, 15 चौके) और फिर तीसरे व अंतिम सेशन में उपकप्तान रवीन्द्र जडेजा (नाबाद 104 रन, 5 छक्के, 6 चौके)

दो टेस्ट मैच की सीरीज का यह पहला मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जा रहा है। भारतीय टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज ध्रुव जुरेल ने टी ब्रेक के बाद 190 गेंद में शतक पूरा किया। केएल राहुल के आउट होने के बाद ध्रुव जुरेल और रवीन्द्र जडेजा ने टीम इंडिया को संभाला। दोनों के बीच 206 रन की साझेदारी हुई। केएल राहुल के रूप में भारत को चौथा झटका लगा। दूसरे दिन के खेल में यह भारत का दूसरा और कुल चौथा विकेट गिरा था। इससे पहले शुभमन गिल 50 रन बनाकर आउट हुए थे। इसके बाद ध्रुव जुरेल और रवींद्र जडेजा के बीच दोहरी शतकीय साझेदारी हुई। बता दें, इस टेस्ट मैच में पहले बैटिंग करते हुए वेस्टइंडीज की पारी 162 पर सिमट गई थी।

भारत के युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ध्रुव जुरेल ने ऋषभ पंत की गैरमौजूदगी का फायदा उठाते हुए वेस्टइंडीज के खिलाफ शानदार शतक अहमदाबाद में जड़ दिया। यह उनके करियर का पहला शतक है। जुरेल ने चोटिल ऋषभ पंत की गैरमौजूदगी का पूरा फायदा उठाया। जुरेल टेस्ट के दूसरे दिन कप्तान शुभमन गिल के 188 के स्कोर पर आउट होने के बाद बल्लेबाजी करने उतरे थे। पहले तो उन्होंने अपने करियर का दूसरा अर्धशतक 91 गेंद में 5 चौके और 2 छक्के की मदद से पूरा किया, जबकि बाद में इसे अपने टेस्ट करियर के पहले शतक में तब्दील कर दिया। जुरेल ने 190 गेंद में 12 चौके और 2 छक्के की मदद से अपना पहला शतक पूरा किया।

उनकी शतकीय पारी की बदौलत भारतीय टीम 400 रन के करीब पहुंच सकी। जुरेल 424 के स्कोर पर 125 (210 गेंद में) रन बनाकर कैरी पेयरी की गेंद पर विकेटकीपर के हाथों लपके गए। उन्होंने अपनी पारी के दौरान 15 चौके और 3 छक्के जड़े। 425 के स्कोर पर जुरेल पवेलियन वापस लौटे। ध्रुव जुरेल ने अपनी शतकीय पारी के दौरान टीम के उपकप्तान रवीन्द्र जडेजा के साथ 206 (331) रन की साझेदारी भी की।

ध्रुव जुरेल टेस्ट शतक जड़ने वाले 12वें भारतीय विकेटकीपर

ध्रुव जुरेल भारत के लिए टेस्ट शतक जड़ने वाले 12वें विकेटकीपर बल्लेबाज हैं। उनसे पहले ऋषभ पंत(8),एमएस धोनी(6), रिद्धिमान साहा(3), फारुक इंजीनियर(2), सैयद किरमानी(1), बुधी कुंदरन(1), दीपदास गुप्ता(1), वीनू मांकड(1), नयन मोंगिया(1), केएल राहुल(1) और अजय रात्रा(1) बतौर विकेटकीपर टेस्ट शतक जड़ चुके हैं।

24 वर्षीय जुरेल पिछले साल रांची में इंग्लैंड के खिलाफ करियर के दूसरे टेस्ट में 90 (139) रन की पारी खेली थी और शतक से चूक गए थे। ऐसे में उन्हें टेस्ट सीरीज में तीन अंक के आंकड़े को पार करने के लिए एक साल से ज्यादा इंतजार करना पड़ा। लेकिन इस बार 90 के आंकड़े को पार करने के बाद जुरेल शतक से नहीं चूके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here