एजीएम : इन्द्रमोहन रोहतगी यूपी वेटरेंस क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष पद पर बरकरार, पीयूष अग्रवाल चेयरमैन

0
556

– संघ से 4 नए जिले गाजियाबाद, हमीरपुर, महोबा और बस्ती जुड़े
– अगले सत्र होने वाली खेल गतिविधियों का कैलेंडर जारी
-डॉ. गौरहरि सिंघानिया की स्मृति में 32 जिलों में होंगे लीग मुकाबले
-रमा मिश्रा चैलेंजर ट्रॉफी में खेलेंगी यूपी की चार टीमें

कानपुर। इन्द्रमोहन रोहतगी सर्वसम्मति से यूपी वेटरेंस क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष पद पर फिर चुने गए, जबकि पीयूष अग्रवाल को संघ का चेयरमैन चुना गया। संघ की 27वीं वार्षिक आमसभा (एजीएम) रविवार को द स्पोर्ट्स हब में सम्पन्न हुई। एसोसिएशन ने चार नए जिलों गाजियाबाद, हमीरपुर, महोबा और बस्ती को भी इस बार जोड़ा है।

ब्रिगेडियर सब्बरूल हसन ने किया सम्मानित

मुख्य अतिथि ब्रिगेडियर सब्बरूल हसन ने 32 जिलों एवं संघ के मुख्य संरक्षक डॉ. निधिपति सिंघनिया के प्रतिनिधि जितेन्द्र अवस्थी, संरक्षक दीपक खेमका, योगेश अग्रवाल, प्रणित अग्रवाल, आरके अग्रवाल, सुरेन्द्र गुप्ता, मनीष मेहरोत्रा, संजीव दीक्षित, डॉ आईएम रोहतगी (अध्यक्ष), गिरीश कपूर (सचिव), संजीव पाठक (सीईओ), अमिताभ गुप्ता (उपाध्यक्ष), आनंद पाठक (एपेक्स काउंसिल सदस्य, यूपीसीए), नवल कपपूर (सीए), देवेन्द्र द्विवेद्वी (एडवोकेट), डॉ राहुल कपूर और सत्र 2024-25 की प्रतियोगिताओं के बेस्ट बैट्समैन हरवीर सिंह (आगरा), बेस्ट बॉलर जावेद शमीम (आगरा) को सम्मानित किया।

एजीएम में पहुंचे जिलों के अध्यक्ष व सचिव

एजीएम में उत्तर प्रदेश के 32 जिलों आगरा, अलीगढ़, इलाहाबाद, अमरोहा, बांदा, बरेली, बस्ती, बिजनौर, बुलन्दशहर, एटा, गौतमबुद्ध नगर, गाजियाबाद, गोण्डा, गोरखपुर, हमीरपुर, हरदोई, हाथरस, कानपुर, कानपुर देहात, लखीमपुर, लखीमपुर, लखनऊ, महोबा, महाराजगंज, मथुरा, मुरादाबाद, पीलीभीत, रामपुर, संभल, शाहजहापुर, सोनभद्र, उन्नाव और वाराणसी के अध्यक्ष व सचिव ने भाग लिया। कोषाध्यक्ष विजय दीक्षित ने 2024-2025 के आय-व्यय का ब्यौरा प्रस्तुत किया।

32 जिलों में लीग मैच खेले जाएंगे

एजीएम में संघ के सचिव गिरीश कपूर ने अगले सत्र होने वाली खेल गतिविधियों का कैलेंडर भी जारी किया। उन्होंने बताया कि इस वर्ष यूपी क्रिकेट को फलक पर पहुंचाने वाले डॉ. गौरहरि सिंघानिया की स्मृति में आयोजित होने वाली प्रतियोगिता में 32 जिलों में लीग मैच खेले जाएंगे। इन 32 टीमों में होने वाले लीग मुकाबलों के बाद 16 टीमें नॉक आउट दौर में जगह बनाएंगी। प्रतियोगिता का फाइनल अगले वर्ष 2026 में कानपुर में होगा।

अगले वर्ष होगा रमा मिश्रा चैलेंजर ट्रॉफी का आयोजन

इस टूर्नामेंट के बाद अगले वर्ष कानुपर में रमा मिश्रा चैलेंजर ट्रॉफी का आयोजन भी किया जाएगा। इस टूर्नामेंट में लीग मुकाबलों के प्रदर्शन के आधार पर चुनी गईं यूपी की 4 श्रेष्ठ टीमों के बीच मुकाबले होंगे। सचिव ने बताया कि 32 जिलों में होने वाले लीग मुकाबलों के लिए संघ ने आठ कोऑर्डिनेटरों मनोज यादव (शाहजहांपुर), अहमरुद्दीन (बिजनौर), राजेश शर्मा (हाथरस), नीलमणी द्विवेदी (जीबी नगर), विनय सिंह (गोरखपुर), सोमेश्वर पाण्डेय (प्रयागराज), प्रदीप गुप्ता (बांदा) और राजेन्द्र त्रिपाठी (उन्नाव) का चयन किया है।

समारोह में ये भी मौजूद रहे

इस समारोह में विवेक जॉन, एसएन सिंह, कौशल सिंह, मनीष मालवीय, दिनेश कटियार, राजेश जयसवाल. मनोज चतुर्वेदी, जय बजाज, आशू मेहरोत्रा, तरुन कपूर, अनिल आनंद, सतीश दुरई, राजेश सिंह, काली शंकर बाजपेई और पीके श्रीवस्तव आदि मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here