आइटा पुरुष प्राइजमनी टेनिस टूर्नामेंट शनिवार से

0
5

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सहित विभिन्न राज्यों के खिलाड़ी शनिवार से शुरू हो रहे आइटा पुरुष प्राइजमनी टेनिस टूर्नामेंट में अपने खेल का जौहर दिखाने उतरेंगे। एक लाख रुपए की प्राइजमनी वाले टूर्नामेंट आयोजन एसडीएस टेनिस अकादमी द्वारा लामार्टिनियर कॉलेज स्थित लामार्टिनियर लॉन टेनिस फैसिलिटी में किया जा रहा है।

एसडीएस टेनिस अकादमी के संस्थापक सदस्य पवन सागर ने जानकारी देते हुए बताया कि इंडिया पेस्टीसाइड्स लिमिटेड द्वारा प्रायोजित टूर्नामेंट में 21 व 22 मार्च को क्वालीफाइंग और 23 से 27 मार्च तक मुख्य ड्रा के मुकाबले खेले जाएंगे।

टूर्नामेंट में मेजबान उत्तर प्रदेश सहित केरल, राजस्थान, महाराष्ट्र, दिल्ली, तमिलनाडु, उत्तराखंड, तेलंगाना, हरियाणा, पंजाब और बिहार की टीमें भाग लेंगी। टूर्नामेंट कोआर्डिनेटर अभिषेक सिंह व टूर्नामेंट रेफरी गोपाल सिंह होंगे।

टैलेंट हंट टेनिस टूर्नामेंट 23 मार्च से

उन्होंने बताया कि इसी के साथ एसडीएस टेनिस अकादमी द्वारा स्थानीय टेनिस प्रतिभाओं के प्रोत्साहन के लिए टैलेंट हंट टेनिस टूर्नामेंट का आयोजन भी 23 से 27 मार्च तक किया जाएगा।

इसमें अंडर-8, अंडर-10, अंडर-12, अंडर-14, अंडर-16 व अंडर-18 बालक व बालिका के साथ महिला वर्ग में भी स्पर्धाए होंगी। इस टूर्नामेंट में एक लाख 50 हजार रुपए की प्राइजमनी रखी गई है। यह टूर्नामेंट भी इंडिया पेस्टीसाइड्स लिमिटेड द्वारा प्रायोजित है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here