अर्णव अंडर-10 व अंडर-12 आयु वर्ग के फाइनल में

0
58

लखनऊ। अर्णव ने रजत बजाज मेमोरियल टैलेंट हंट टेनिस टूर्नामेंट में अंडर-10 व अंडर-12 के फाइनल में प्रवेश करते हुए दोहरी खिताबी जीत की ओर कदम बढ़ा दिए।

लामार्टिनियर कॉलेज स्थित लामार्टिनियर लॉन टेनिस फैसिलिटी में आयोजित इस टूर्नामेंट के दूसरे दिन बालक अंडर-12 आयु वर्ग के सेमीफाइनल में अणर्व ने विभोर को 4-1 से मात दी जबकि ईशान ने हमदान को 4-1 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया।

रजत बजाज मेमोरियल टैलेंट हंट टेनिस टूर्नामेंट

इससे पूर्व क्वार्टर फाइनल में विभोर ने पार्थ को 4-0, अर्णव ने मनित को 4-0, हमदान ने अजमीत को 4-1 और ईशान ने विवान को 3 (7-6) से हराया था।

बालक अंडर-10 वर्ग के सेमीफाइनल में अर्णव ने त्रिनभ को 3-1 से और अव्यान ने अजमीत को 3-1 से हराया। इससे पूर्व क्वार्टर फाइनल में अर्णव रावत, त्रिनभ, अजमीत और अव्यान ने जीत से सेमीफाइनल में प्रवेश किया था।

स्पोर्ट्स डेवलपमेंट सोसायटी (एसडीएस) द्वारा आयोजित इस टूर्नामेंट का उद्घाटन 2 अक्टूबर को मुख्य अतिथि पूर्व डीजीपी जावीद अहमद (रिटायर्ड आईपीएस) ने किया था। इस दौरान एसडीएस के संस्थापक सदस्य पवन सागर ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here