अरुण कुमार बनर्जी फिर बने लखनऊ जिला टेबल टेनिस संघ के सचिव, अध्यक्ष पद फिलहाल खाली

0
60

-इंटर-ऑफिस, नॉन-मेडलिस्ट व वेटरन्स तथा इंटर-स्कूल टेबल टेनिस प्रतियोगिताओं के आयोजन की घोषणा

लखनऊ जिला टेबल टेनिस संघ की वार्षिक आम सभा (एजीएम) रविवार, 01 फरवरी 2026 को बंगाली क्लब एवं युवक समिति, शिवाजी मार्ग, लखनऊ में आयोजित हुई। बैठक में अरुण कुमार बनर्जी को संघ का सचिव निर्वाचित किया गया।

नव निर्वाचित पदाधिकारी इस प्रकार हैं— उपाध्यक्ष: तनय हजारी (अधिवक्ता); संयुक्त सचिव: अमित कुमार सिंह एवं सुनील चंद्र जोशी; कोषाध्यक्ष: धर्मेंद्र कुमार पुरुषोत्तम। कार्यकारिणी सदस्य: निर्मय मित्रा, रूपेश राय, अरविंद कुमार, मनोज बोस, विनीता सिंह, बलविंदर कौर टंडन, संजीव कपूर, पराग अग्रवाल एवं राजीव यादव। ऑडिटर – देव कुमार भट्टाचार्य।

संघ का अध्यक्ष पद फिलहाल रिक्त रहेगा। चुनाव राष्ट्रीय खेल प्रशासन अधिनियम, 2025 के प्रावधानों के अनुरूप संपन्न हुआ। नव निर्वाचित सचिव ने इंटर-ऑफिस, नॉन-मेडलिस्ट व वेटरन्स तथा इंटर-स्कूल टेबल टेनिस प्रतियोगिताओं के आयोजन की घोषणा की।

नव निर्वाचित सचिव अरुण कुमार बनर्जी ने पी. के. जैन, पूर्व कोषाध्यक्ष, को एसोसिएट चेयरमैन तथा एन. के. लाहिड़ी, पूर्व सचिव, को डायरेक्टर (ऑर्गनाइजेशन) के रूप में नामित करने का प्रस्ताव रखा। ये पद निर्वाचित नहीं हैं, बल्कि आम सभा द्वारा नामित किए गए हैं, ताकि अनुभवी सदस्यों की सहभागिता से संघ का समग्र विकास हो सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here