एशेज टेस्ट सीरीज : पिंक बॉल टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड पर बड़ी जीत दर्ज कर 2-0 की बढ़त ली

0
35

ब्रिस्बेन में खेले गए पिंक बॉल टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को 8 विकेट से मात दी है। इसके साथ ही पांच मैचों की इस टेस्ट सीरीज में ऑस्ट्रेलिया ने 2-0 की बढ़त बना ली है। दूसरी पारी में इंग्लैंड की टीम 241 रन बनाकर ऑस्ट्रेलिया के सामने 65 रन का टारगेट रखा था। जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने इस टारगेट को 2 विकेट खोकर आसानी से हासिल कर लिया। इस टेस्ट मैच में शानदार प्रदर्शन करने के लिए मिचेल स्टार्क को प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड दिया गया। बेन स्टोक्स की कप्तानी वाली इंग्लैंड की टीम को ऑस्ट्रेलिया में खेले जा रहे एशेज टेस्ट सीरीज में लगातार दूसरे मैच में हार का सामना करना पड़ा है। इस हार के साथ ही इंग्लैंड के नाम एक शर्मनाक रिकॉर्ड जुड़ गया है। इंग्लैंड की टीम के लिए यह विदेश में 200वीं हार थी। इसके साथ ही इंग्लैंड घर के बाहर या न्यूट्रल वेन्यू पर 200 टेस्ट मैच हारने वाली पहली टीम बनी है। ब्रिस्बेन टेस्ट मैच में मिली हार के बाद ये शर्मनाक रिकॉर्ड उनके नाम जुड़ा है।

बेन स्टोक्स ने दूसरी पारी में जड़ा अर्धशतक

चौथे दिन के खेल की शुरुआत इंग्लैंड के लिए बेन स्टोक्स और विल जैक्स की जोड़ी ने की थी। दोनों ने 134/6 से टीम के स्कोर को आगे बढ़ाया। इन दोनों खिलाड़ियों के बीच सातवें विकेट के लिए 96 रनों की साझेदारी हुई। विल जैक्स 92 गेंदों पर 41 रन बनाकर आउट हुए। बेन स्टोक्स की बात करें तो उन्होंने भी जुझारू पारी खेली और 152 गेंदों पर 50 रन बनाए। इनके बाद इंग्लैंड के लोअर ऑर्डर बल्लेबाज जैसे गस एटकिंसन (3 रन), ब्रायडन कार्स (7 रन) और जोफ्रा आर्चर (5*) क्रीज पर ज्यादा देर तक टिक नहीं पाए। कुल मिलाकर इंग्लैंड अपनी दूसरी पारी में 241 रन बनाकर ऑलआउट हो गई।

ऑस्ट्रेलिया की शानदार गेंदबाजी

ऑस्ट्रेलिया की गेंदबाजी की बात करें तो इंग्लैंड की दूसरी इनिंग में माइकल नेसर ने सबसे शानदार गेंदबाजी की और 16.2 ओवर में 42 रन देकर 5 विकेट अपने नाम किए। उनके अलावा मिचेल स्टार्क और स्कॉट बोलैंड ने 2-2 विकेट और ब्रैंडन डॉकेट ने एक विकेट लिया। बता दें कि पहली पारी में मिचेल स्टार्क ने 6 विकेट अपने नाम किए थे।

ऑस्ट्रेलिया ने आसानी से हासिल किया 65 रन का टारगेट

ऑस्ट्रेलिया के सामने जीत के लिए 65 रनों का लक्ष्य था। इस छोटे से टारगेट का पीछा करते हुए ऑस्ट्रेलिया ने 10 ओवर में 65 रन बनाकर एक आसान जीत हासिल की। टीम के लिए कप्तान स्टीव स्मिथ ने सबसे ज्यादा 23 रन बनाए। उनके अलावा ट्रेविस हेड ने 22 गेंदों पर 22 रन और सलामी बल्लेबाज जेक वेदराल्ड ने 23 गेंदों पर बनााद 17 रन की पारी खेली। इससे पहले ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 511 रन बनाकर 177 रन की बढ़त हासिल की थी। दूसरे मैच में मिली हार के बाद अब मेहमान टीम इंग्लैंड पर सीरीज हार का खतरा मंडराने लगा है। तीसरा मुकाबला 17 दिसंबर को एडिलेड के ओवल क्रिकेट ग्राउंड में खेला जाएगा।

ब्रैंडन मैकुलम ने बताया हार का कारण

ब्रिस्बेन टेस्ट मैच में मिली हार के बाद ब्रैंडन मैकुलम ने 7cricket से बातचीत के दौरान कहा कि अगर कुछ हुआ, तो वह यह कि हमने बहुत ज्यादा ट्रेनिंग की। उन्होंने आगे कहा कि इस मैच से पहले हमने पांच से दस ट्रेनिंग सेशन किए। उन्होंने इस इंटरव्यू के दौरान कहा कि एक कोच के तौर पर आपको इस बात का ध्यान रखना होता है। कभी-कभी चीजों की भरपाई के लिए जरूरत से ज्यादा करने की प्रवृत्ति होती है। मैकुलम ने कहा कि हम सभी को यह सुनिश्चित करने का रास्ता खोजना होगा कि हम शारीरिक, तकनीकी रूप से तैयार महसूस करें और अगले मैच की चुनौती के लिए तैयार हों, लेकिन यह भी ध्यान रखना होगा कि हम तरोताजा रहें और मैच के दौरान तुरंत फैसले ले सकें। इंग्लैंड के कोच ने आगे कहा कि आज रात हम बीयर पिएंगे। मुझे लगता है कि ईमानदारी से कहूं तो इस टेस्ट मैच से पहले हमने जरूरत से ज्यादा तैयारी कर ली।

तीसरे टेस्ट की तैयारी को लेकर बोले मैकुलम, हमें कुछ काम करना है

मैकुलम ने तीसरे टेस्ट की तैयारी को लेकर कहा कि हमें कुछ काम करना है। हमारे पास समय है। हम पहले भी इस स्थिति में रहे हैं और खुद पर अफसोस करने का कोई मतलब नहीं है। आप उठते हैं और फिर से कोशिश करते हैं। पहले दो मैच में हम अपना बेस्ट नहीं दे पाए। ऑस्ट्रेलिया को ऑस्ट्रेलिया में हराने के लिए आपको तीनों विभागों में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना होगा और हमने नहीं किया। यह एक कड़वा सच है और हम इसे स्वीकार करेंगे। आने वाले मैच में हम अपने प्रदर्शन में सुधार करने की पूरी कोशिश करेंगे।

इंग्लैंड की विदेश में 200वीं हार 

बेन स्टोक्स की कप्तानी में इंग्लैंड की टीम का प्रदर्शन टेस्ट क्रिकेट में अच्छा नहीं रहा है। जारी एशेज टेस्ट सीरीज में इंग्लैंड की टीम लगातार दो मैच हार चुकी है। बेन स्टोक्स की कप्तानी वाली इंग्लैंड की टीम को ऑस्ट्रेलिया में खेले जा रहे एशेज टेस्ट सीरीज में लगातार दूसरे मैच में हार का सामना करना पड़ा है। इस हार के साथ ही इंग्लैंड के नाम एक शर्मनाक रिकॉर्ड जुड़ गया है। इंग्लैंड की टीम के लिए यह विदेश में 200वीं हार थी। इसके साथ ही इंग्लैंड घर के बाहर या न्यूट्रल वेन्यू पर 200 टेस्ट मैच हारने वाली पहली टीम बनी है। ब्रिस्बेन टेस्ट मैच में मिली हार के बाद ये शर्मनाक रिकॉर्ड उनके नाम जुड़ा है।

विदेश में सबसे ज्यादा टेस्ट हारने वाली टीमों में इंग्लैंड के बाद वेस्टइंडीज का नाम

विदेश में सबसे ज्यादा टेस्ट मैच हारने वाली टीमों की बात करें इंग्लैंड के बाद लिस्ट में वेस्टइंडीज की टीम का नाम है। इंग्लैंड के लिए यह 533 टेस्ट मैचों में 200वीं हार है। विंडीज की टीम को 320 मैचों में से 147 मैच में हार मिली है। इसके बाद ऑस्ट्रेलिया का नाम लिस्ट में तीसरे नंबर पर है। ऑस्ट्रेलिया को 427 मैचों में से 131 में हार मिली है। टीम इंडिया इस लिस्ट में पांचवें नंबर पर है। भारतीय टीम को घर से बाहर 300 में से 128 टेस्ट मैच में हार मिली है।

2011 के बाद से ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट मैच नहीं जीत पाई है इंग्लैंड टीम

इंग्लैंड की टीम ऑस्ट्रेलिया में पिछले 17 टेस्ट मैचों से एक भी मैच में जीत दर्ज नहीं कर पाई है। उनकी टीम ने ऑस्ट्रेलिया की सरजमीं पर अपना पिछला टेस्ट मैच साल 2011 में जीता था। उसके बाद से उन्होंने अब तक वहां 17 टेस्ट मैच खेले हैं जिसमें से दो मैच ड्रॉ रहे हैं, वहीं 15 में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है। इंग्लिश टीम अभी जिस तरह के फॉर्म में है उसे देखकर यही लग रहा है कि उनके लिए इस सीरीज में एक भी टेस्ट मैच जीतना मुश्किल हो जाएगा।

प्वाइंट्स टेबल में भी बदलाव, इंग्लैंड टीम को हार से भारी नुकसान

ऑस्ट्रेलियाई टीम की जीत के साथ वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 की प्वाइंट्स टेबल में भी बदलाव देखने को मिला है और इंग्लैंड टीम को हार से भारी नुकसान हुआ है। वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 में अभी तक ऑस्ट्रेलियाई टीम का दबदबा साफतौर पर देखने को मिला है, जिसमें उन्होंने 5 मैचों में खेलते हुए सभी को अपने नाम किया है तो वहीं उनके अंकों का कुल प्रतिशत 100 फीसदी है, जिसके दम पर कंगारू टीम पहले नंबर पर काबिज है। इंग्लैंड की टीम को लेकर बात की जाए तो वह पहले छठे नंबर पर थी, जिसमें इस मुकाबले में हार के बाद अब 7वें नंबर पर आ गई है। WTC 2025-27 में इंग्लैंड ने अब तक कुल 7 मुकाबले खेले हैं, जिसमें से वह 2 को जहां जीतने में कामयाब हो सके हैं तो वहीं 4 में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है जबकि एक मुकाबला ड्रॉ रहा है। इंग्लैंड के अभी अंकों का कुल प्रतिशत 30.95 का है। WTC के चौथ चक्र में अन्य टीमों को लेकर बात की जाए तो दूसरे नंबर पर साउथ अफ्रीका की टीम 75 अंक प्रतिशत के साथ काबिज है।

टीम इंडिया 5वें नंबर पर बरकरार

भारतीय टीम का अभी तक WTC 2025-27 में प्रदर्शन उम्मीद के अनुसार बिल्कुल भी देखने को नहीं मिला है, जिसमें उन्होंने 9 मुकाबलों में खेलते हुए 4 में जहां जीत हासिल की है तो वहीं 4 में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है, जबकि एक मैच ड्रॉ रहा है। टीम इंडिया के अंकों के प्रतिशत को लेकर बात की जाए तो वह 48.15 का है। ऐसे में उनके लिए फाइनल तक का सफर करना आगे आसान नहीं रहने वाला है। पाकिस्तान टीम अभी चौथे नंबर पर है जिसमें उनके अंकों का प्रतिशत 50 है।

WTC 2025-27 प्वाइंट्स टेबल ब्रिस्बेन टेस्ट के बाद टीम अंकों का प्रतिशत
ऑस्ट्रेलिया 100 प्रतिशत
साउथ अफ्रीका 75 प्रतिशत
श्रीलंका 66.67 प्रतिशत
पाकिस्तान 50 प्रतिशत
भारत 48.15 प्रतिशत
न्यूजीलैंड 33.33 प्रतिशत
इंग्लैंड 30.95 प्रतिशत
बांग्लादेश 16.67 प्रतिशत
वेस्टइंडीज 5.56 प्रतिशत

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here