एशेज ट्रॉफी पर आस्ट्रेलिया का कब्जा बरकरार, अंतिम टेस्ट जीतकर सीरीज 4-1 से की अपने नाम

0
41

 

आस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को 5वें और अंतिम टेस्ट मैच में 5 विकेट से हराकर एशेज 2025-26 जीतकर ट्रॉफी पर अपना कब्जा बरकरार रखा। सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर टेस्ट के पांचवें दिन इंग्लैंड की टीम दूसरी पारी में 342 रनों पर सिमट गई। ऑस्ट्रेलिया के सामने जीत के लिए चौथी पारी में 160 रन बनाने का लक्ष्य था। मेजबान टीम ने 31.2 ओवर्स में 5 विकेट के नुकसान पर जीत के लिए जरूरी रन बनाने के साथ ही सीरीज को भी 4-1 से जीत लिया।

इंग्लैंड की टीम पर पहली पारी की लीड भारी पड़ी
देखा जाए तो इंग्लैंड ने इस टेस्ट की दोनों पारियों में खराब बल्लेबाजी नहीं की। पहले पारी में 384 औरू दूसरी पारी में 342 रनों का स्कोर उतना भी बुरा भी नहीं कहा जा सकता कि कोई टीम मुकाबले को ड्रॉ भी न करवा पाए। लेकिन आस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 567 रन बनाकर 183 रनों की जो लीड हासिल कर ली वही अंतिम दिन उस पर भारी पड़ी। आस्ट्रेलिया की आधी बल्लेबाजी दूसरी पारी में 161 रन बनते-बनते पवेलियन लौट चुकी थी। यदि इंग्लैंड के पास 150 रन और होते तो उसके गेंदबाजी अंतिम टेस्ट इंग्लैंड की झोली में भी डाल सकते थे।

आस्ट्रेलिया डब्ल्यूटीसी की प्वाइंट्स टेबल में टॉप पर
इस जीत के साथ कंगारू टीम ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 की प्वाइंट्स टेबल में अपनी स्थिति को मजबूत करने के साथ पहली पोजीशन पर कब्जा बरकरार रखा हुआ है। वहीं इंग्लैंड को इस हार से उनके अंकों के प्रतिशत में नुकसान जरूर हुआ है। वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 की प्वाइंट्स टेबल को सिडनी टेस्ट मैच के बाद देखा जाए तो ये उनकी चौथे चक्र में 8 मैचों में 7वीं जीत है, जिसके बाद उनके कुल अंक जहां 84 हैं तो वहीं अंकों का प्रतिशत 87.5 का है। इंग्लैंड की टीम को लेकर बात की जाए तो उनके लिए अभी तक हळउ का ये चक्र किसी बुरे सपने से कम साबित नहीं रहा है, जिसमें उनको 10 मैचों में छठी हार का सामना करना पड़ा है और वह सिर्फ तीन मैचों को जीतने में कामयाब हो सके हैं। वहीं इंग्लैंड टीम के अंकों का प्रतिशत देखा जाए तो वह 31.66 का है।

टीम इंडिया छठे नंबर पर है अभी
वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 की प्वाइंट्स टेबल में टीम इंडिया को लेकर बात की जाए तो वह अभी छठे नंबर पर काबिज है, जिसमें उन्होंने 9 मैच खेले हैं जिसमें से चार में जहां उन्हें जीत मिली है तो वहीं 4 मैचों में उनको हार का सामना करना पड़ा है। भारतीय टीम के अंकों का प्रतिशत अभी 48.15 का है। ऑस्ट्रेलियाई टीम जहां अभी पहले नंबर पर काबिज है तो वहीं 77.78 अंक प्रतिशत के साथ न्यूजीलैंड की टीम तीसरे नंबर पर काबिज है।

साउथ अफ्रीका तीसरे नंबर पर तो श्रीलंका चौथे नंबर पर
टेम्बा बावुमा की कप्तानी में साउथ अफ्रीका टीम का भी अभी तक हळउ 2025-27 में शानदार प्रदर्शन देखने को मिला है और वह 75 अंक प्रतिशत के साथ तीसरे नंबर पर काबिज है। श्रीलंका की टीम इस प्वाइंट्स टेबल में 66.67 अंक प्रतिशत के साथ चौथे नंबर पर है तो वहीं पाकिस्तानी टीम 50 अंक प्रतिशत के साथ पांचवें नंबर पर है। वहीं बांग्लादेश और वेस्टइंडीज की टीम 8वें और 9वें नंबर पर हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here