बांग्लादेश की टीम आईसीसी टी-20 विश्व कप से बाहर, स्कॉटलैंड की बल्ले-बल्ले

0
54

 

बांग्लादेश क्रिकेट टीम आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 से बाहर हो गई है। अब इसका आधिकारिक ऐलान कर दिया गया है। अब से कुछ ही देर पहले ये फैसला लिया गया। टी20 विश्व कप में बांग्लादेश की टीम ग्रुप सी में इंग्लैंड, वेस्टइंडीज़, इटली और नेपाल के साथ थी और उनके पहले तीन कोलकाता में 7, 9 और 14 फ़रवरी को हैं एवं इसके बाद आख़िरी ग्रुप मैच उनका 17 फ़रवरी को मुंबई में है। आईसीसी ने बांग्लादेश की जगह रैंकिंग के आधार पर स्कॉटलैंड को टूर्नामेंट में लाने का फ़ैसला लिया है।

क्रिक इन्फो की रिपोर्ट के अनुसार ढाका में बीसीबी, बांग्लादेश के क्रिकेटर और सरकार के खेल सलाहकार आसिफ नजरुल के बीच हुए मीटिंग के बाद भारत में टी20 विश्व कप नहीं खेलने का उनका फैसला कायम है। वह अपने मैच भारत में नहीं खेलना चाहते हैं और चाहते हैं कि उनके मुकाबले श्रीलंका शिफ्ट किए जाएं। इस मीटिंग में नुरुल हसन, शमीम हुसैन, हसन महमूद, नजमुल हुसैन शांतो, जाकिर अली, तंजीद हसन और सैफ हसन मौजूद थे।

प्रेस कांफ्रेंस में बीसीबी प्रेसीडेंट अमीनुल इस्लाम ने कहा,” हम आईसीसी के पास दोबारा जाकर अपील करेंगे कि हमारे मैच श्रीलंका में हो। उन्होंने हमें 24 घंटे का समय दिया था लेकिन एक वैश्विक संस्था के तौर पर वह ऐसा नहीं कर सकते। इसके कारण कम से कम 200 मिलियन लोग विश्व कप नहीं देखेंगे और इसका नुकसान आईसीसी को होगा। आईसीसी श्रीलंका को सह-मेज़बान बता रही है लेकिन ऐसा नहीं है बल्कि यह हाइब्रिड मॉडल है। आईसीसी मीटिंग में मैंने कुछ ऐसी बातें सुनी जो काफी चौंकाने वाली थी।

खेल सलाहकार नजरुल ने कहा,” हमें उम्मीद है कि आईसीसी हमें श्रीलंका में खेलने का मौका देगी। भारत जाकर नहीं खेलने का फैसला हमारे सरकार का है।” नजरुल ने आगे कहा,” आईसीसी टूर्नामेंट भारत में होने वाला है जहां बीसीसीआई हमारे खिलाड़ियों को सुरक्षा प्रदान नहीं कर सकता। यह उनके सुरक्षा एजेंसी की ज़िम्मेदारी है। हम कैसे भरोसा कर लें कि हमारे खिलाड़ियों, फ़ैंस और पत्रकारों को सुरक्षा दी जाएगी?”

“आईसीसी ने हमें समझने की कोशिश तक नहीं की और वह हमारे विशेष शिक़ायत पर ध्यान ही नहीं दे रहे हैं। भारत सरकार ने भी हमें समझाने की कोशिश नहीं की। उन्होंने मुस्तफ़िज़ुर वाली घटना के बाद माफ़ी भी नहीं मांगी और हमसे कोई संपर्क भी नहीं किया। हमें आईसीसी से न्याय नहीं मिला और वह हमें श्रीलंका में नहीं खेलने देना चाहते। इससे पहले कई बार सुरक्षा कारणों से मैच का शहर बदला गया है और हमें उम्मीद है कि आईसीसी इसपर ध्यान देते हुए हमें विश्व कप में खेलने का मौक़ा देगी।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here