बरेली डाॅ. गौरहरि सिंघानिया टी-20 इंटर डिस्ट्रिक्ट वेटरन क्रिकेट के फाइनल में

0
61

डॉ गौरहरि सिंघानिया टी-20 यूपी इंटरडिस्ट्रिक्ट वेटरन क्रिकेट चैंपियनशिप के पहले सेमीफाइनल मुकाबले में बरेली ने मथुरा को 84 रनों से पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया।

सेमीफाइनल में मथुरा को 84 रनों से करारी शिकस्त दी

पहला सेमी फाइनल मथुरा के गौहर रिजवी स्टेडियम में खेला गया, जहां बरेली के कप्तान राहुल कपूर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 8 विकेट के नुकसान पर 174 रन बनाए।

बरेली की ओर से शादाब ने 48 गेंदों में 71 रनों की शानदार पारी खेली, जिसमें 4 चौके और 6 छक्के शामिल रहे। अभिषेक द्विवेदी ने 25 रन बनाए, जबकि आनंद मंडल ने 17 रनों का योगदान किया। मथुरा की ओर से प्रमोद यादव और अजय ठाकुर ने 2-2 विकेट हासिल किए।

175 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मथुरा की टीम 17.3 ओवरों में मात्र 90 रनों पर सिमट गई। मथुरा की ओर से जे.पी. सिंह ने 21 रन और विजय चौहान ने 15 रन बनाए, लेकिन कोई भी बल्लेबाज़ बड़ी पारी नहीं खेल सका। बरेली की घातक गेंदबाज़ी के सामने मथुरा की बल्लेबाज़ी बिखर गई।

बरेली के लिए अभिषेक द्विवेदी ने शानदार गेंदबाज़ी करते हुए 23 रन देकर 3 विकेट झटके। इसके अलावा डॉ. हारित कुमार और राहुल कपूर ने भी 3-3 विकेट लेकर जीत सुनिश्चित की।

अभिषेक द्विवेदी (बरेली) को उनके हरफनमौला प्रदर्शन के लिए ‘मैन ऑफ द मैच’ का पुरस्कार मुख्य अतिथि मथुरा वेटरन के सचिव राजेश शर्मा ने दिया।

इस दौरान बरेली क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव सीता राम सक्सेना, ओ पी कोहली, शैलेश मिश्रा, देवेश गंगवार, रमन खन्ना, चंचल उपाध्याय,खुसरो मिर्जा आदि लोग मौजूद रहे। बरेली का फाइनल मैच इस प्रतियोगिता के दूसरे सेमीफाइनल कानपुर वेटरन बनाम इलाहाबाद के विजेता से कानपुर में खेला जाएगा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here