– उत्तर प्रदेश को दो स्वर्ण, एक रजत और दो कांस्य पदकों सहित कुल पांच पदक प्राप्त हुए
कोट्टायम (केरल)। Mar Athanasius International School, कोथमंगलम (एर्नाकुलम, केरल) में जारी CISCE National Archery Championship 2025-26 के दूसरे दिन भी उत्तर प्रदेश ने शानदार प्रदर्शन किया। कानपुर की खिलाड़ी गौरी भदौरिया ने शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक अर्जित किया और उत्तर प्रदेश को प्रतियोगिता का एक और मेडल दिलाया। वहीं, महाराष्ट्र की काव्या मघाडे ने बेहतरीन खेल दिखाते हुए स्वर्ण पदक हासिल किया।
पहले दिन उत्तर प्रदेश के विधुराज केसरवानी ने स्वर्ण पदक जीतकर टीम को विजयी शुरुआत दिलाई थी। लगातार दो दिन पदक आने से उत्तर प्रदेश टीम का आत्मविश्वास और उत्साह चरम पर है। प्रतियोगिता के कोच एवं मैनेजर वैभव गौड़ के मुताबिक अब 31 अगस्त को अंडर-14 वर्ग (बॉयज़ एवं गर्ल्स) के इंडियन राउंड के मुकाबले खेले जाएंगे।










