सीएम योगी का बीसीसीआई से आह्वान, यूपी से चार रणजी टीमें बनाए

0
61

लखनऊ। यूपी टी20 लीग के भव्य समापन समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बीसीसीआई से अपील की है कि 25 करोड़ की आबादी वाले उत्तर प्रदेश को कम से कम चार क्रिकेट टीमें दी जाएं।

यह मांग प्रदेश के लाखों खिलाड़ियों, अभिभावकों और क्रिकेट प्रेमियों के सपनों को साकार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेई इकाना स्टेडियम में आयोजित फाइनल मुकाबले के दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि यूपी टी20 लीग जैसे आयोजन युवाओं के लिए नए अवसर और प्रेरणा का स्रोत हैं। उन्होंने कहा कि खेलों को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश में अंतरराष्ट्रीय मानकों के स्टेडियम निर्माण का कार्य तेज गति से चल रहा है।

सीएम योगी ने विशेष रूप से बीसीसीआई से अनुरोध किया कि उत्तर प्रदेश को चार टीमें प्रदान की जाएं, ताकि प्रदेश के स्थानीय खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंच पर अपनी प्रतिभा दिखा सकें।

उन्होंने बताया कि वाराणसी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा से बन रहा अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम इस वर्ष के अंत तक पूरा हो जाएगा, जिसमें कार्य का 70% हिस्सा पूरा हो चुका है। इसके अलावा अयोध्या, गोरखपुर और मेरठ में भी आधुनिक स्टेडियम निर्माणाधीन हैं।

इस दौरान बीसीसीआई के वरिष्ठ पदाधिकारी, यूपीसीए के वरिष्ठ पदाधिकारी, उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला, यूपी टी20 लीग के चेयरमैन डॉ. डीएम चौहान, कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह समेत कई गणमान्य इस कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने दो टीमों की मांग को राज्य के क्रिकेट प्रेमियों की आवाज बताते हुए कहा, “यह अवसर न केवल प्रदेश के खिलाड़ियों के लिए बल्कि पूरे उत्तर प्रदेश के लिए गर्व की बात होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here