आईसीसी महिला वनडे वर्ल्ड कप में पाकिस्तान की पूर्व कप्तान सना मीर के विवादित बयान पर हंगामा

0
54

भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट के मैदान में तल्खी बढ़ती ही जा रही है। हाल ही में पुरुषों के एशिया कप के दौरान भारतीय खिलाड़ियों के पाकिस्तानी खिलाड़ियों से हाथ न मिलाने और फिर फाइनल के बाद एसीसी अध्यक्ष मोहसिन नकवी से ट्रॉफी लेने से इनकार करने पर काफी बवाल हुआ था। अब आईसीसी महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 में पाकिस्तान और बांग्लादेश के खिलाफ मुकाबले के दौरान कॉमेंट्री में पाकिस्तान महिला टीम की पूर्व कप्तान सना मीर ने कश्मीर को लेकर एक ऐसा विवादित बयान दे दिया है कि अब उन पर आईसीसी के एक्शन की तलवार लटक रही है। बता दें कि पाकिस्तानी महिला टीम को बांग्लादेश के खिलाफ इस मैच में 7 विकेट से करारी हार का सामना करना पड़ा है।

पाकिस्तान और बांग्लादेश की टीम का गुरुवार को कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में वर्ल्ड कप मुकाबला चल रहा था। इस मैच में पाकिस्तानी टीम पहले बल्लेबाजी करने उतरी। पाकिस्तान की पारी के दौरान कॉमेंट्री कर रहीं सना मीर ने उस समय बल्लेबाजी कर रही खिलाड़ी नतालिया परवेज का जिक्र करते हुए विवादित बयान दे दिया। सना मीर ने कहा कि नतालिया आजाद कश्मीर से आती हैं और उन्हें क्रिकेट खेलने के लिए लाहौर आना पड़ता है। सना मीर के इस बयान की क्लिप सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है, जिसमें आईसीसी से उनके खिलाफ एक्शन लेने की मांग भी की जा रही है।

सना मीर जो पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर को आजाद कश्मीर बता रही हैं, उन्होंने अपने इस बयान से एक नया विवाद जरूर खड़ा कर दिया है, जिसमें आईसीसी के नियमानुसार ये साफ है कि कोई भी खिलाड़ी, सपोर्ट स्टाफ से जुड़े सदस्य और मुकाबले के दौरान उससे जुड़ा कोई भी अधिकारी राजनीतिक बयानबाजी नहीं कर सकता है। इस नियम के अनुसार अब सना मीर पर कार्रवाई होना तय माना जा सकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here