स्मृति मंधाना के तूफानी शतक के बावजूद भारत मैच व सीरीज हारा, आस्ट्रेलिया 2-1 से जीती

0
55

ऑस्ट्रेलिया महिला टीम ने दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए तीसरे वनडे में भारत को 43 रनों से हराया। इसके साथ ही टीम इंडिया को तीन मैचों की सीरीज में 1-2 से हार का सामना करना पड़ा। हालांकि इस हाई स्कोरिंग मुकाबले में दोनों टीमों के बल्लेबाजों ने खूब रन बनाए। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहली बार किसी टीम ने 300 रनों का आंकड़ा पार किया। लेकिन भारत इतने रन बनाने के बावजूद मैच में जीत हासिल नहीं कर सका।

ऑस्ट्रेलिया और भारत की टीम ने मिलकर इस मैच में रन बनाने के मामले में वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया। महिला वनडे क्रिकेट के इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ जब दोनों टीमों ने मिलकर कुल 700 से ज्यादा रन बनाए। इस मैच में ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 412 रन और जवाब में टीम इंडिया 369 रन बनाने में कामयाब रही। दोनों टीमों ने मिलकर इस मैच में कुल 781 रन बनाए।

भारत और ऑस्ट्रेलिया ने मिलकर तोड़ा रिकॉर्ड
भारत और ऑस्ट्रेलिया से पहले एक वनडे मैच में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड इंग्लैंड और साउथ अफ्रीका महिला टीम के नाम था। 2017 में खेले गए उस मैच में साउथ अफ्रीका और इंग्लैंड ने मिलकर 678 रन बनाए थे। वहीं भारत और साउथ अफ्रीका महिला टीम ने मिलकर 2025 में एक मैच में 651 रन बनाए थे। इससे पहले 2024 में भारत और साउथ अफ्रीका महिला टीम ने मिलकर एक मैच में 646 रन बनाए थे।

हालांकि, भारतीय महिला टीम ने हार के बावजूद तीसरे वनडे में इतिहास रच दिया। भारत ने महिला वनडे क्रिकेट में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सबसे बड़ा स्कोर बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम किया है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहली बार किसी टीम ने 300 रनों का आंकड़ा पार किया है। भारत ने इस मामले में इंग्लैंड का रिकॉर्ड चकनाचूर किया।

इंग्लैंड की टीम ने 2022 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच में 8 विकेट के नुकसान पर 298 रन बनाया था। भारत के लिए इस मैच में स्मृति मंधाना ने तूफानी बल्लेबाजी की। उन्होंने इस मैच में 63 गेंदों में 17 चौके और 5 छक्के की मदद से 125 रन बनाए। उनके अलावा हरमनप्रीत कौर ने 52 और दीप्ति शर्मा ने 72 रनों की पारी खेली।

मुकाबले की बात करें तो ऑस्ट्रेलिया ने इस मैच में भारत के सामने 413 रनों का टारगेट रखा था। जवाब में भारतीय टीम की पारी 47 ओवर में 369 रनों पर सिमट गई। इस हार से भारत ने ना सिर्फ मैच गंवाया, बल्कि सीरीज भी 1-2 से गंवा दी। अब भारतीय महिला टीम 30 सितंबर से शुरू हो रहे वनडे वर्ल्ड कप में खेलती हुई नजर आएगी।

स्मृति मंधाना ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दमदार बैटिंग का नमूना पेश किया है और मैदान के हर तरफ स्ट्रोक लगाए हैं। उन्होंने तीसरे वनडे मैच में 125 रन बनाए। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारतीय महिला टीम की बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने विस्फोटक बल्लेबाजी की। उन्होंने मैदान के हर तरफ स्ट्रोक लगाए हैं।

स्मृति मंधाना ने 63 गेंदों में कुल 125 रन बनाए, जिसमें 17 चौके और पांच छक्के शामिल हैं। मंधाना पिछले कुछ समय से बहुत ही शानदार फॉर्म में चल रही हैं और खूब रन बना रही हैं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे वनडे मैच में उन्होंने 117 रनों की पारी खेली थी और अपने दम पर टीम को 102 रनों से जीत दिलाई थी।

स्मृति मंधाना ने दो बार लगातार दो वनडे मैचों में शतक लगाए हैं। इससे पहले उन्होंने जून 2024 में लगातार दो वनडे मैचों में शतक लगाए थे। वह पहली ऐसी भारतीय महिला प्लेयर बन गई हैं, जिन्होंने वनडे क्रिकेट में दो बार लगातार दो-दो मैचों में सेंचुरी लगाई है।

मंधाना ने भारतीय टीम के लिए वनडे क्रिकेट में साल 2013 में डेब्यू किया था और इसके बाद से ही 108 वनडे मैचों में कुल 4888 रन बनाए हैं, जिसमें 13 शतक और 12 अर्धशतक शामिल रहे हैं। इससे पहले इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों ने अच्छा प्रदर्शन किया।

बेथ मूनी ने 75 गेंदों में 23 चौके और एक छक्के की मदद से कुल 138 रन बनाए। उनके अलावा एलिस पैरी और जॉर्जिया वॉल ने अर्धशतक जड़े। इन प्लेयर्स की वजह से ही ऑस्ट्रेलियाई महिला टीम 412 रनों का स्कोर बना पाई।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here