कानपुर। द स्पोर्ट्स हब (टीएसएच) में चल रही केके शर्मा मेमोरियल यूपी स्टेट क्लोज्ड स्क्वैश टूर्नामेंट के दूसरे दिन मुकाबले बेहद रोमांचक रहे। धामपुर की फबीहा नफीस और अरोमा ने गर्ल्स अंडर-17 वर्ग के सेमी फाइनल में अपने-अपने मुकाबले जीतकर फाइनल खेलने के लिये स्थान सुरक्षित कर लिया।
यूपी स्टेट क्लोज्ड स्क्वैश चैंपियनशिप
दूसरे दिन कुल 44 मैच खेले गए, जिसमें वाराणसी और धामपुर के खिलाड़ियों का दबदबा देखने को मिला। खास तौर पर बालिका वर्ग अंडर-17 में धामपुर की फबीहा नफीस और अरोमा ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए फाइनल में अपनी जगह पक्की की और प्रतियोगिता का मुख्य आकर्षण बनी रहीं।
सेमीफाइनल में फबीहा नफीस (धामपुर) ने आशी नागर (नोएडा) को 3-0 से और दूसरे सेमीफाइनल में अरोमा (धामपुर) ने श्रेया श्रीवास्तव (वाराणसी) को 3-1 से हराकर फाइनल में जगह बनाई।
दूसरे दिन खेले गए मुकाबलों में बालक वर्ग अंडर-11, अंडर-13, अंडर-15, अंडर-17 और अंडर-19 के साथ-साथ पुरुष व महिला वर्ग में खिलाड़ियों ने सेमीफाइनल और फाइनल में प्रवेश के लिए जोरदार संघर्ष किया।
बालक एवं पुरुष वर्ग में कई खिलाड़ियों ने सेमीफाइनल में प्रवेश किया, जबकि बालिका वर्ग अंडर-17 में फबीहा नफीस ने फाइनल में जगह बनाई।
दिन का खेल समाप्त होने तक टूर्नामेंट में वाराणसी और धामपुर के खिलाड़ियों का वर्चस्व बना रहा। दूसरे दिन के खेल के बाद बालक और पुरुष वर्ग में खिलाड़ी सेमीफाइनल में पहुंचे, जबकि बालिका वर्ग अंडर-17 में फबीहा नफीस और अरोमा ने फाइनल में प्रवेश कर अपनी दावेदारी मजबूत की।
रविवार को खेले जाने वाले फाइनल मुकाबलों के विजेताओं को श्रीमती अर्चना असिस्टेंट डायरेक्टर फैक्ट्रीज बतौर मुख्य अतिथि दोपहर एक बजे पुरुस्कृत करेंगी।
- आज के मैचों के परिणाम
- बालक वर्ग अंडर-11
देवांश सिसोदिया (धामपुर) ने रामबाबू (वाराणसी) को 11-1, 11-9, 11-5 से हराया
स्पर्श कुमार (वाराणसी) ने अंश राय (वाराणसी) को 13-11, 9-11, 11-8, 11-6 से हराया
दोनों ने सेमीफाइनल में प्रवेश किया। - बालक वर्ग अंडर-13
काव्य शंकर (धामपुर) ने सौर्य प्रताप यादव (प्रयागराज) को 11-0, 11-1, 11-1 से हराया
अनूप प्रजापति (धामपुर) ने दिव्यांश (वाराणसी) को 11-9, 11-9, 11-5 से हराया
नमन कुमार (धामपुर) ने अथर्व अवस्थी (कानपुर) को 11-2, 11-7, 11-2 से हराया
तीनों ने सेमीफाइनल में प्रवेश किया। - बालक वर्ग अंडर-15
अनूप कुमार (वाराणसी) ने अबीर खुल्लर (लखनऊ) को 11-9, 14-12, 13-11 से हराया
आरुष शर्मा (धामपुर) ने अंश कुमार (धामपुर) को 11-8, 11-5, 6-11, 11-7 से हराया
मधुर आनंद (प्रयागराज) ने रुद्रांश सिंह (प्रयागराज) को 11-3, 11-6, 11-3 से हराया
अर्जुन माहेश्वरी (नोएडा) ने अहम यादव (प्रयागराज) को 11-6, 11-4, 11-5 से हराया
चारों ने सेमीफाइनल में प्रवेश किया। - बालक वर्ग अंडर-17
अर्णव खंडेलवाल (नोएडा) ने वरुण सिंह (प्रयागराज) को 11-7, 11-5, 11-3 से हराया
अहम यादव (धामपुर) ने चित्रांश दुबे (वाराणसी) को 8-11, 11-8, 11-7, 11-5 से हराया
अनुज कुमार (वाराणसी) ने तेजस्व धनधानिया (कानपुर) को 12-10, 11-4, 11-9, 11-7 से हराया
राघव वशिष्ठ (धामपुर) ने समर जैसल (धामपुर) को 11-6, 11-4, 11-8 से हराया
चारों ने सेमीफाइनल में प्रवेश किया। - बालक वर्ग अंडर-19
शुभम कुमार (धामपुर) ने हर्ष कुमार (धामपुर) को 11-6, 11-5, 11-7, 11-8 से हराया
अनुज कुमार (वाराणसी) ने तेजस्वी धनधानिया (कानपुर) को 12-10, 11-4, 11-9, 11-7 से हराया
राघव वशिष्ठ (धामपुर) ने समर जैसल (धामपुर) को 11-6, 11-4, 11-8 से हराया
तीनों ने सेमीफाइनल में प्रवेश किया। - बालिका वर्ग अंडर-17
श्रेया श्रीवास्तव (वाराणसी) ने अनीशा मदनी (लखनऊ) को 11-2, 11-3, 11-0 से हराया
अरोमा (धामपुर) ने श्रेया दीक्षित (धामपुर) को 12-14, 11-6, 9-11, 11-3, 11-9 से हराया - पुरुष वर्ग
अनुज कुमार (वाराणसी) ने वेदांत पटेल (प्रयागराज) को 3-11, 12-10, 11-4, 11-6 से हराया
उदय भारती (धामपुर) ने अभिनव तोमर (धामपुर) को 11-4, 11-7, 11-7 से हराया
समर जैसल (धामपुर) ने नीतीश पटेल (प्रयागराज) को 9-11, 11-4, 11-5, 11-5 से हराया
तीनों ने सेमीफाइनल में प्रवेश किया। - महिला वर्ग
खुशबू (धामपुर) ने गुनगुन (प्रयागराज) को 11-0, 11-2 से हराया
प्रगति मौर्य (प्रयागराज) ने तमन्ना (प्रयागराज) को 11-6, 11-7, 11-2 से हराया
फबीहा नफीस (धामपुर) ने मनी मदनी (लखनऊ) को 11-1, 11-2, 11-2 से हराया
तीनों ने सेमीफाइनल में प्रवेश किया।










