ध्रुव जुरेल ने अपना शतक भारतीय सेना को किया समर्पित

0
50

टीम इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज ध्रुव जुरेल ने ध्रुव जुरेल ने अपना शतक भारतीय सेना को किया समर्पित किया है। बता दें कि शुक्रवार को जब जुरेल ने वेस्टइंडीज के खिलाफ अहमदाबाद टेस्ट मैच के दूसरे दिन के खेल के आखिरी सेशन में अपना शतक पूरा किया था तो उन्होंने बल्ले को बंदूक की तरह पकड़ने के साथ सैल्यूट जैसा इशारा किया था।

जुरेल ने इसके पीछे का राज दिन का खेल खत्म होने के बाद खोला जिसमें उन्होंने कहा कि जब मैंने अपना अर्धशतक पूरा किया तो उसका जश्न मैंने अपने पिता को समर्पित किया था, जबकि मेरे शतक का जश्न भारतीय सेना को समर्पित था, मैंने काफी करीब से देखा है कि वह कितनी मेहनत करते हैं। बता दें कि जुरेल के पिता भारतीय सेना में थे। उनके इस सेलिब्रेशन ने कई लोगों को प्रभावित किया।

ऋषभ पंत की गैरमौजूदगी में इस जिम्मेदारी को निभा रहे जुरेल का ये उनके टेस्ट करियर में पहला शतक है, जिसका जश्न भी उन्होंने काफी खास अंदाज में मनाया। जुरेल ने इस जश्न को मनाने के पीछे का राज दिन का खेल खत्म होने के बाद दिए अपने बयान में खोला। भारत और वेस्टइंडीज के बीच 2 मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जा रहा है।

 

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here