दिलीप ट्रॉफी 2025 सेमीफाइनल शुरू होने से पहले ही सेंट्रल जोन की टीम को बड़ा झटका लगा है। विकेटकीपर बल्लेबाज ध्रुव जुरेल और कुलदीप यादव सेमीफाइनल की टीम से बाहर हो गए हैं। ध्रुव जुरेल क्वार्टर फाइनल में भी नहीं खेल पाए थे। गुरुवार (4 सितंबर) से दोनों सेमीफाइनल मुकाबले खेले जाने हैं। पहला सेमीफाइनल साउथ जोन और नॉर्थ जोन के बीच खेला जाएगा, वहीं दूसरा सेमीफाइनल सेंट्रल जोन और वेस्ट जोन के बीच होगा।
ध्रुव जुरेल सेंट्रल जोन की टीम के कैप्टन थे, लेकिन कमर में लगी चोट के कारण वह क्वार्टर फाइनल खेलने से चूक गए थे। खबर है कि वह अभी भी पूरी तरह से फिट नहीं हुए हैं और इसी वजह से उन्हें सेमीफाइनल की टीम से बाहर रखा गया है।
क्वार्टर फाइनल मुकाबले में स्टार बल्लेबाज ध्रुव जुरेल के बिना भी टीम ने अच्छा प्रदर्शन किया था। तब टीम के लिए रजत पाटीदार, दानिश मालेवर और शुभम शर्मा ने बड़े शतक जड़े। दानिश ने 203 रनों की पारी खेलते हुए दोहरा शतक लगाया था। खिलाड़ियों की वजह से ही टीम मैच जीतने में सफल रही थी। अब सेमीफाइनल में भी इन खिलाड़ियों से बड़ी पारी की उम्मीद होगी।
चायनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव को एशिया कप 2025 के लिए भारतीय स्टी में जगह मिली है लेकिन वह भी सेमीफाइनल में नहीं खेलेंगे। जबकि प्री-क्वार्टर फाइनल में वह खेले थे और एक भी विकेट नहीं सके थे। सेंट्रल जोन के पास खलील अहमद, दीपक चाहर और हर्ष दुबे जैसे गेंदबाज हैं, जो बल्लेबाजों को रोकने में सक्षम हैं।
सेमीफाइनल के लिए सेंट्रल जोन की संभावित प्लेइंग इलेवन:
आयुष पांडे, दानिश मालेवर, शुभम शर्मा, रजत पाटीदार (कप्तान), उपेन्द्र यादव/अक्षय वाडकर (विकेटकीपर), यश राठौड़, दीपक चाहर, हर्ष दुबे, मानव सुथार, आदित्य ठाकरे, खलील अहमद।










