डीपीएस आज़ाद नगर बना यूथ ओलंपिक 2025 का ‘चैंपियन ऑफ चैंपियंस

0
106

कानपुर। युवाओं में खेल भावना, अनुशासन और नेतृत्व क्षमता को प्रोत्साहित करने वाले यूथ ओलंपिक 2025 (सीजन 3) का समापन समारोह गुरुवार को उल्लास और गरिमा के साथ समाप्त हुआ।

इस दौरान चैंपियन ऑफ चैंपियंस की ट्रॉफी डीपीएस आज़ाद नगर ने जीती। वहीं डीपीएस कल्याणपुर उपविजेता रहा जबकि तीसरे स्थान पर पं. दीनदयाल उपाध्याय सनातन धर्म विद्यालय की टीम रही।

समापन समारोह में मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश विधान परिषद सदस्य अरुण पाठक व अखिल भारतीय क्रीड़ा भारती के उपाध्यक्ष एवं विधान परिषद सदस्य अंगद सिंह ने पुरस्कार बांटे।

डीपीएस कल्याणपुर उपविजेेता,  पं. दीनदयाल उपाध्याय सनातन धर्म विद्यालय को तीसरा स्थान 

कार्यक्रम की शुरुआत भारत माता के चित्र के समक्ष अतिथियों के साथ कानपुर ओलंपिक संघ के सचिव डॉ. रजत आदित्य दीक्षित ने दीप प्रज्जवलन किया।

इस दौरानउत्कृष्ट खेल प्रदर्शन व खेल भावना के लिए सेठ मोतीलाल खेड़िया इंटर कॉलेज और नंदलाल खन्ना विद्यालय को विशेष सम्मान मिला। वहीं अनुशासित प्रदर्शन के लिए जीडी गोयंका स्कूल को पुरस्कार मिला।

सर्वश्रेष्ठ आयोजन सहयोगी विद्यालय के लिए गौरव मेमोरियल इंटरनेशनल स्कूल, एस्कॉर्ट वर्ल्ड स्कूल, नर्चर इंटरनेशनल स्कूल, स्कॉलर मिशन स्कूल, रेड रोज पब्लिक स्कूल, सनातन धर्म एजुकेशन सेंटर, डीपीएस आज़ाद नगर, जीडी गोयंका स्कूल, सेठ मोतीलाल खेड़िया स्कूल, पं. दीनदयाल उपाध्याय सनातन धर्म विद्यालय को सम्मानित किया गया।

इस दौरान योगाचार्य अमित जोगी ने आत्मरक्षा पर आधारित योग व नान चाकू मार्शल आर्ट का प्रदर्शन कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। आयोजन की सफलता में सहयोग देने वाले खेल संघ सचिवों, निर्णायकों, और खेल पत्रकारों को मंच पर विशेष सम्मान प्रदान किया गया।

इसमें सहयोगकर्ताओं सुनील शुक्ला, वैभव गौर, सौरव गौर, श्रीमती साधना मिश्रा, संजय पाल, शैलेश, श्रीमती रक्षा चतुर्वेदी, बाबुल वर्मा, उपेंद्र, अनुज चौहान, सतीश, विपिन सोनकर, अनिल कुशवाहा, आकाश, विक्रांत, शादाब, अर्पित, आनंद, मयंक सहित कई समर्पित कार्यकर्ताओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

धन्यवाद ज्ञापन सौरभ गौर और सुनील शुक्ला ने किया, जबकि कार्यक्रम का संचालन वीरेंद्र त्रिपाठी ने किया। समापन ‘वंदे मातरम्’ गीत के साथ हुआ, और इसी मंच से अक्टूबर में ‘बेबी ओलंपिक’ के आयोजन की घोषणा ने आगामी खेलों की झलक भी दे दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here