विश्व यूथ व जूनियर सैम्बो चैंपियनशिप के लिए डा.सैयद रफत को इंडोनेशिया से विशेष आमंत्रण

0
48

लखनऊ। अंतर्राष्ट्रीय ताइक्वांडो खिलाड़ी डा.सैयद रफत जुबैर रिजवी को विश्व यूथ व जूनियर सैम्बो चैंपियनशिप के लिए विशेष रुप से आमंत्रित किया गया है।

इंडोनेशिया सैम्बो फेडरेशन द्वारा जारी आमंत्रण पत्र के अनुसार चैंपियनशिप का आयोजन 28 सितंबर से 6 अक्टूबर, 2025 तक जकार्ता (इंडोनेशिया) में किया जाएगा।

रूसी मार्शल आर्ट शैली की प्रतिष्ठित विश्व यूथ व जूनियर सैम्बो चैंपियनशिप के लिए आमंत्रण पाने वाले डा.सैयद रफत पहले भारतीय है। डा.सैयद रफत को इस उपलब्धि पर देश भर के अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ियों एवं प्रशिक्षकों ने बधाई संदेश प्रेषित किया है।

वर्तमान में डा.सैयद रफत जुबैर रिजवी उत्तर प्रदेश ओलंपिक एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष, लखनऊ ओलंपिक एसोसिएशन के महासचिव, किक बॉक्सिंग एसोसिएशन ऑफ़ उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश ताइक्वांडो एसोसिएशन के चेयरमैन है। वो कई अन्य खेल संघों में भी सक्रिय भूमिका निभा रहे है।

इंडोनेशिया सैम्बो फेडरेशन के अध्यक्ष कृष्णा बायु ने कहा कि इस चैंपियनशिप की मेजबानी का उद्देश्य न सिर्फ अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को एक मंच पर लाना है, बल्कि सैम्बो जैसे मार्शल आर्ट को विश्व स्तर पर और अधिक लोकप्रिय बनाना भी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here