लखनऊ में पहुंचेगी एफआईएच जूनियर हॉकी विश्व कप ट्रॉफी, सीएम योगी करेंगे अनावरण

0
105

एफआईएच हॉकी पुरुष जूनियर विश्व कप (14वां संस्करण) तमिलनाडु 2025, जो चेन्नई एवं मदुरई में दिनांक 28 नवम्बर से 10 दिसम्बर 2025 तक आयोजित होगा, अपनी ट्रॉफी टूर यात्रा के अंतर्गत लखनऊ पहुंचेगा। इस ट्रॉफी का भव्य स्वागत उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में किया जाएगा।

मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश योगी आदित्यनाथ के कर-कमलों द्वारा ट्रॉफी का अनावरण मुख्यमंत्री आवास पर 12 नवम्बर 2025 को सुबह 10 बजे किया जाएगा।

इस अवसर पर गिरीश चंद्र यादव, खेल मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार, भोला नाथ सिंह, महासचिव हॉकी इंडिया, आर. के. श्रीवास्तव, डायरेक्टर जनरल हॉकी इंडिया, सुहास एल.वाई., सचिव खेल विभाग, डॉ. आर. पी. सिंह, निदेशक खेल विभाग एवं अध्यक्ष उत्तर प्रदेश हॉकी तथा रजनीश मिश्रा, महासचिव उत्तर प्रदेश हॉकी सहित अन्य गणमान्य अतिथि उपस्थित रहेंगे।

लखनऊ में होने वाला यह कार्यक्रम एफआईएच हॉकी पुरुष जूनियर विश्व कप ट्रॉफी टूर का एक गौरवशाली पड़ाव होगा, जो प्रदेश में हॉकी के समृद्ध इतिहास, परंपरा और खेल भावना को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का संदेश देगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here