प्रथम नॉर्थ ज़ोन टेनपिन बॉलिंग रैंकिंग टूर्नामेंट : आठ खिलाड़ियों की फाइनल में इंट्री

0
136

लखनऊ। एशियन टेनपिन बालिंग चैंपियनशिप 2019 में रजत पदक विजेता ध्रुव शारदा और दिल्ली के ही कपिल सिंघल ने प्रथम नॉर्थ ज़ोन टेनपिन बॉलिंग रैंकिंग टूर्नामेंट के राउंडरॉबिन लीग में शानदार प्रदर्शन करते हुए ग्रुप में शीर्ष स्थान पर रहते हुए फाइनल राउंड के लिए क्वालीफाई कर लिया।

उत्तर प्रदेश टेनपिन बॉलिंग एसोसिएशन (यूपीटीबीए) के तत्वावधान में लखनऊ के लुलू मॉल स्थित फंटुरा बॉलिंग सेंटर में आयोजित टूर्नामेंट में तीसरे दिन शीर्ष 16 खिलाड़ियों को आठ-आठ खिलाड़ियों के दो ग्रुप ए व बी में बांटा गया और राउंडरॉबिन लीग के मुकाबले खेले गए। इसके बाद ग्रुप ए व बी से ग्रैंड फाइनल में हिस्सा लेने वाले आठ खिलाड़ियों के नाम पर मुहर लग गई।

ग्रुप ए में दिल्ली के ध्रुव शारदा ने  ने 3737 का कुल स्कोर करते हुए शीर्ष पर रहते हुए हुए फाइनल राउंड के लिए क्वालीफाई किया। उन्होंने कुल 3617 पिनफॉल अर्जित करते हुए शीर्ष स्थान हासिल किया। वहीं कई बार के राष्ट्रीय चैंपियन दिल्ली के मोहन लाल ने 3396 पिनफॉल के साथ कुल 3495 स्कोर किया और दूसरे स्थान पर रहते हुए नाकआउट के लिए क्वालीफाई किया।

इसी ग्रुप से उत्तर प्रदेश के सुमित वैश्य ने 3430 पिनफॉल हासिल करते हुए 3490 स्कोर के साथ तीसरे स्थान व मध्य प्रदेश के उत्कर्ष श्रीवास्तव 3404 पिनफॉल के साथ 3484 का स्कोर करते हुए चौथे स्थान पर रहते हुए नाकआउट में पहुंचे।

ग्रुप बी से दिल्ली के कपिल सिंघल ने 3530 पिनफॉल व 3650 स्कोर के साथ शीर्ष पर रहते हुए नाकआउट में पहुंचे। हरियाणा के सुमित गोयल ने 3477 पिनफॉल व 3577 स्कोर के साथ दूसरे, दिल्ली के सुनील कुमार शर्मा ने 3459 पिनफॉल व 3519 स्कोर के साथ तीसरे और उत्तर प्रदेश के पद्मवर्द्धन ने 3421 पिनफॉल व 3501 के स्कोर के साथ चौथे स्थान पर रहते हुए नाकआउट का टिकट हासिल किया।

यूपीटीबीए के सचिव दिलीप सिंह ने बताया कि अब इन आठ खिलाड़ियों के बीच फाइनल राउंड के मुकाबले होंगे और समापन व पुरस्कार वितरण 12 जून को दोपहर तीन बजे आयोजित किया जाएगा।  इसके मुख्य अतिथि टेनपिन बॉलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के उपाध्यक्ष आर.कनन होंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here