पहला वन डे : पर्थ में भारतीय दिग्गज चारों खाने चित, आस्ट्रेलिया ने 7 विकेट से हराया

0
55

आस्ट्रेलिया में शुभमन गिल की कप्तानी में टीम इंडिया को पहले ही मैच में 7 विकेट से एकतरफा हार झेलनी पड़ी। पर्थ में दोनों देशों के बीच खेले मुकाबले में बारिश ने खेल में रुकावट डाली तब ओवरों की संख्या 50-50 से घटाकर 26-26 कर दी गई। टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने वाली भारतीय टीम ने 9 विकेट खोकर 136 रन बनाए। पहले 35-35 ओवर का मैच होना था, जो बाद में 32-32 ओवर का हुआ। बारिश ने फिर से खलल डाला तो इसे 26-26 ओवर का कर दिया गया। मेजबान टीम को 26 ओवर में 131 रनों की लक्ष्य मिला, जो उसने 21.1 ओवर में ही तीन विकेट खोकर आसानी से हासिल कर लिया। 46 रनों की पारी की नाबाद पारी खेलने वाले मिचेल मार्श को प्लेयर ऑफ द मैच घोषित किया गया। तीन मैचों की सीरीज में ऑस्ट्रेलिया इस वक्त 1-0 से आगे है।

टीम इंडिया की शुरुआत अच्छी नहीं रही। सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा 8 तो विराट कोहली बिना खाता खोले आउट हुए। वहीं, कप्तान शुभमन गिल ने भी निराश किया और 10 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद श्रेयस अय्यर भी कुछ कमाल नहीं दिखा पाए। हुआ। विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल ने 38 रन बनाए। वहीं अक्षर पटेल ने 31 रन की पारी खेली। इस मैच से अपना डेब्यू करने वाले ऑलराउंडर नितीश रेड्डी ने 19 रन बनाए। जोश हेजलवुड, मिचेल ओवेन और मैथ्यू कुहनेमन को 2-2 विकेट मिले, जबकि मिचेल स्टार्क और नाथन एलिस को 1-1 विकेट मिला।

हालांकि 131 रन के टारगेट का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत भी कुछ अच्छी नहीं रही। दूसरे ही ओवर में ट्रैविस हेड आउट होकर पवेलियन लौट हुए। वह सिर्फ 8 रन बना पाए। इसके बाद दूसरे विकेट के लिए मिचेल मार्श और मैथ्यू शॉर्ट के बीच 34 रन की पार्टनरशिप हुई। शॉर्ट ने 17 गेंदों में 8 रन बनाए। शार्ट के आउट होने के बाद जोश फिलिप और मिचेल मार्श ने मोर्चा संभाला और तीसरे विकेट के लिए 55 रन की साझेदारी की। फिलिप ने 29 गेंदों में 37 रन की पारी खेली। ऑस्ट्रेलिया के लिए इस मैच में मिचेल मार्श ने सबसे ज्यादा 46 रन बनाए। वहीं मैट रेनशॉ 21 रन बनाकर नाबाद लौटे। भारत की तरफ से अर्शदीप सिंह, अक्षर पटेल और वॉशिंगटन सुंदर ने 1-1 विकेट लिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here