फिटनेस के लिए जागरूकता: आरएसजी स्टेडियम में वॉकाथॉन, जुम्बा और योग सत्र आयोजित

0
12

लखनऊ। अलीगंज स्थित रॉयल स्पोर्ट्स गंज (आरएसजी) स्टेडियम में रविवार को आयोजित “फिट-टेस्ट फैमिली एरीना – वॉकाथॉन एवं फिटनेस कार्यक्रम” में खिलाड़ियों, छात्रों और फिटनेस प्रेमियों की उत्साहपूर्ण भागीदारी देखने को मिली।

खेलों के लिए प्रेरित करने और फिटनेस को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित इस कार्यक्रम में प्रतिभागियों ने वॉकाथॉन, जुम्बा और योग सत्र के माध्यम से स्वस्थ जीवनशैली का संदेश दिया।

डॉ. नीरज बोरा ने दिखाई वॉकाथॉन को हरी झंडी, जुम्बा व योग सत्र में प्रतिभागियों ने बढ़-चढ़कर लिया भाग

रॉयल स्पोर्ट्स गंज स्टेडियम, स्पोर्ट्स नेटवर्क इंडिया (एसएनआई) और द गुरुकुलम स्कूल – बाय फिजिक्सवाला के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम की शुरुआत 2 किमी की वॉकाथॉन (फिटनेस वॉक) से हुई, जिसे मुख्य अतिथि लखनऊ उत्तर के विधायक डॉ. नीरज बोरा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

मुख्य अतिथि विधायक डॉ. नीरज बोरा ने खेल क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया और अपने संबोधन में कहा कि स्वस्थ समाज के निर्माण में खेल और फिटनेस की महत्वपूर्ण भूमिका होती है।

उन्होने आगे कहा कि युवाओं को नियमित रूप से खेल और व्यायाम से जुड़ना चाहिए, क्योंकि इससे शारीरिक के साथ मानसिक स्वास्थ्य भी बेहतर होता है। उन्होंने ऐसे आयोजनों को खेल के प्रति रुचि बढ़ाने और फिटनेस के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए उपयोगी बताया।

द गुरुकुलम स्कूल व एसएनआई के साथ आरएसजी स्टेडियम में वॉकाथॉन, जुम्बा व योग सत्र का आयोजन

वॉकाथॉन के बाद अन्य कार्यक्रमों की शुरुआत द गुरुकुलम स्कूल – बाय फिजिक्सवाला की प्रधानाचार्या श्रीमती पूजा सिंह के स्वागत संबोधन से हुई। उन्होंने बताया कि आरएसजी स्टेडियम के प्रशिक्षु राज्य पदक विजेता खिलाड़ियों को द गुरुकुलम स्कूल – बाय फिजिक्सवाला में फीस में 50 प्रतिशत की स्कॉलरशिप दी जाएगी।

इसके बाद प्रतिभागियों के लिए जुम्बा फिटनेस सत्र और योग सत्र आयोजित किया गया, जिसमें खिलाड़ियों, छात्र-छात्राओं, फिटनेस प्रेमियों और आम नागरिकों ने बड़ी संख्या में उत्साह के साथ भाग लिया।

इससे पूर्व स्पोर्ट्स नेटवर्क इंडिया के निदेशक एवं रॉयल स्पोर्ट्स गंज स्टेडियम के कार्यकारी निदेशक डॉ. आनंद किशोर पाण्डेय और रॉयल स्पोर्ट्स गंज स्टेडियम के कार्यकारी निदेशक हर्षवर्धन सिंह ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया।

आयोजन में हॉकी ओलंपियन सैयद अली, अवध ग्रुप ऑफ कॉलेजेज के चेयरमैन ऋषि गोयल, अंतरराष्ट्रीय पैरा बैडमिंटन खिलाड़ी अबू हुबैदा, शिक्षा विभाग के संयुक्त निदेशक मुकेश सिंह, आरएसजी स्टेडियम के निदेशक (ऑपरेशन) अजय सेठी तथा सहायक निदेशक अंश पांडेय ने भी प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया।

इस दौरान प्रतिभागियों को आपातकालीन परिस्थितियों में प्राथमिक उपचार की जानकारी देने के लिए मैक्स सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल, गोमती नगर की मेडिकल टीम ने सीपीआर का लाइव डेमोंस्ट्रेशन भी प्रस्तुत किया।

सम्मानित खिलाड़ी

  • अबू हुबैदा : अंतर्राष्ट्रीय पैरा बैडमिंटन खिलाड़ी, विश्व रैंकिंग – 2, भारत रैंकिंग – 1
  • संतोष गुप्ता : भारतीय पैरा क्रिकेटर
  • क्रिकेट: -अविका जैन : अंडर-15 बोर्ड ट्रॉफी, राज्य स्तरीय खिलाड़ी, अखिल गिरि : अंडर-14 जोनल खिलाड़ी, राज्य प्रशिक्षण शिविर प्रतिभागी
  • ताइक्वांडो :- निरोशा सिंह : राष्ट्रीय स्तर पर कांस्य पदक, राज्य स्तर पर स्वर्ण व रजत पदक, आराध्या शुक्ला : राज्य स्तर पर रजत व कांस्य पदक
  • टेनिस: – अन्वी भाटिया : अंडर-14 क्षेत्रीय स्वर्ण पदक विजेता, प्रणय शुक्ला : अंडर-10 कांस्य पदक विजेता
  • हॉकी : – शाम्भवी मिश्रा व सबल सिंह : एसजीएफआई चयनित खिलाड़ी

उभरते हुए खिलाड़ी

  • बास्केटबॉल : आदित्य दास, अपूर्वा वर्मा
  • फुटबॉल : आरुष राज यादव, यशवर्धन श्रीवास्तव।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here