लखनऊ से मोदीनगर, नेशनल वेटलिफ्टिंग में उतरेंगी तनिष्का-रिमझिम

0
36

लखनऊ। केडी सिंह बाबू स्टेडियम के वेट लिफ्टिंग कोच व उप-क्रीड़ा अधिकारी अरबिन्द सिंह कुशवाहा की देख-रेख में नियमित अभ्यास कर रही तनिष्का कन्नौजिया और रिमझिम सिंह चौहान गाजियाबाद के मोदीनगर में बुधवार से 14 फरवरी तक आयोजित नेशनल वेटलिफ्टंग में प्रतिभाग करने के लिए रवाना हो चुकी हैं।

कोच अरबिन्द सिंह कुशवाहा ने बताया कि तनिष्कस कन्नौजिया 77 किलोग्राम भार वर्ग से अधिक (यूथ गर्ल्स) और रिमझिम सिंह चौहान 77 किलोग्राम भार वर्ग (जूनियर महिला) गुरुवार से अपने-अपने वर्ग में दमखम दिखायेंगी। उन्होंने बताया कि दोनों खिलाड़ियों का नेशनल चैम्पियनशिप में स्टेट प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतने के आधार पर हुआ है।

कोच अरबिन्द सिंह कुशवाहा ने बताया कि तनिष्का कन्नौैजिया और रिमझिम सिंह चौहान के अलावा केडी सिंह बाबू स्टेडियम के प्रशिक्षु लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि नेशनल चैम्पियनशिप में दोनों खिलाड़ियों का पदक तकरीबन पक्का रहेगा। नेशनल चैम्पियनशिप में रवाना होने से पर्वू क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी डॉ अतुल सिन्हा, जिला भारोत्तलन संघ के सचिव रंजीत सिंह ने दोनों खिलाड़ियों बधाई और शुभकामनाएं देकर रवाना किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here