कानपुर। ओपन स्टेट ताइक्वांडो चैंपियनशिप के पहले दिन सब-जूनियर वर्ग के मुकाबलों में गौतम बुद्ध नगर, रायबरेली, प्रयागराज और बहराइच के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पदक तालिका में शुरुआत से बढ़त बनाई।
ग्रीन पार्क स्टेडियम में 5 से 7 दिसंबर तक चलने वाली इस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश के 62 जिलों से आए सैकड़ों प्रतिभागी विभिन्न वर्गों में दांव आजमा रहे हैं। प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथियों विजय कपूर और रजत आदित्य द्वारा दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ।
वरिष्ठ सदस्य डॉ. रजत आदित्य दीक्षित ने बताया कि राज्य स्तर पर पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को जल्द होने वाले नेशनल फेडरेशन कप (जयपुर, राजस्थान) में खेलने का अवसर मिलेगा। आज सब-जूनियर वर्ग के मुकाबले हुए, जबकि कल कैडेट व जूनियर और अगले दिन सीनियर वर्ग के मुकाबले खेले जाएंगे।
पहले दिन घोषित मुख्य परिणाम इस प्रकार रहे :
- ग्रुप ए -3 (बालक) :- स्वर्ण : देव कुमार – गौतम बुद्ध नगर, रजत : अभिजीत कुमार – प्रयागराज, कांस्य : हरि गोविंद यादव – गौतम बुद्ध नगर व शिव शक्ति सिंह – रायबरेली
- ग्रुप बी -2 :- स्वर्ण : वंदना कुमारी – रायबरेली, रजत : गिन्नी – बागपत, कांस्य : अक्षिता पाल – गोरखपुर व सौम्या तिवारी – प्रयागराज
- बी-1 फ्रेशर (बालिका) :- स्वर्ण : आहना सिंह – बहराइच, रजत : आराध्या – रायबरेली, कांस्य : अदविका शर्मा – मैनपुरी व आर्या गुप्ता – रायबरेली
- फ्रेशर ए -2 (बालक सब जूनियर ) : – स्वर्ण : सैफुल्लाह, रजत : अमृतास, कांस्य : नज़र व निरंज्झ कुमार
- फ्रेशर ए -1 (बालक सब जूनियर ) :- स्वर्ण : जयेंद्र सिंह, रजत : आर्यन कुमार, कांस्य : मोहम्मद रामजी व कौस्तुभ पांडेय।










