गौतमबुद्ध नगर ने जीती ओवरऑल विजेता ट्रॉफी, लखनऊ उपविजेता

0
46

लखनऊ। गौतमबुद्ध नगर ने यूपी स्टेट एक्वाथलॉन चैंपियनशिप-2025 में 2 स्वर्ण व 2 रजत पदक के साथ ओवरऑल ट्रॉफी जीती।

उत्तर प्रदेश ट्रायथलॉन एसोसिएशन के तत्वावधान में भारतीय खेल प्राधिकरण, क्षेत्रीय केंद्र लखनऊ में रविवार को आयोजित चैंपियनशिप में मेजबान लखनऊ 1 स्वर्ण व 2 रजत पदक के साथ उपविजेता रहा। समापन समारोह में मुख्य अतिथि रविन कपूर (निदेशक, उत्तर प्रदेश तैराकी एसोसिएशन) ने पुरस्कार वितरित किए।

यूपी स्टेट एक्वाथलॉन चैंपियनशिप-2025

यूपी ट्रायथलॉन एसोसिएशन के सचिव संदीप मिश्रा ने बताया कि चयनित उत्तर प्रदेश टीम आगामी 10 से 12 अक्टूबर 2025 को भोपाल में  होने वाली राष्ट्रीय एक्वाथलॉन चैंपियनशिप में प्रतिभाग करेगी। इस अवसर पर जितेंद्र सोनकर, सचिन त्रिपाठी, अशुतोष त्रिपाठी, रविन्द्र सोनकर एवं नीरज मिश्रा मौजूद रहे।

परिणाम इस प्रकार हैं:-
  • जूनियर बालक:- स्वर्ण : हरीथ ओबेराय, रजत : समीर सिंह (लखनऊ), कांस्य : प्रियांशु करकोटी (बरेली)।
  • जूनियर बालक :- रोज़ल ख़ान (बरेली)
  • सब जूनियर बालक : – अंश खुराना (लखनऊ), स्वर्ण : अर्गदीप बिस्वास (लखनऊ), कांस्य : शिशुपाल प्रजापति (देवरिया)
  • सब जूनियर बालिका :- स्वर्ण : गीतिका चौहान (गौतमबुद्ध नगर), रजत : आन्या सांगवान (गौतमबुद्ध नगर), कांस्य : सृष्टि तिवारी (लखनऊ)।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here