‘एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी’ में सीनियर्टी का ध्यान न रखने पर गावस्कर ने जताई नाराजगी

0
63

भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही पांच मैचों की इस टेस्ट सीरीज का नाम बदलकर ‘एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी’ किया गया है। लेकिन भारत के पूर्व कप्तान और महान सलामी बल्लेबाज सुनील गावस्कर ने सचिन से पहले एंडरसन का नाम रखे जाने पर नाराजगी व्यक्त की है।

हालांकि ईसीबी की इस पर यह सफाई कि यह नाम वर्णमाला क्रम के आधार पर रखा गया है, गावस्कर के गले नहीं उतरा है। पूर्व सलामी बल्लेबाज ने इस तर्क को सिरे से खारिज कर दिया। उन्होंने भारतीय क्रिकेट प्रशंसकों से अपील की कि वे इस सीरीज को ‘तेंदुलकर-एंडरसन ट्रॉफी’ कहकर पुकारें न की एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी’।

तेंदुलकर की तुलना में एंडरसन पीछे

‘पत्रिका’ की खबर के मुताबिक गावस्कर ने मिड-डे अखबार में अपने कॉलम में लिखा, “ ईसीबी को इस सीरीज का कोई भी नाम देने का पूरा अधिकार है, लेकिन भारतीय प्रशंसकों के लिए यह हैरान करने वाला है कि एंडरसन का नाम तेंदुलकर से पहले क्यों जोड़ा गया। सचिन तेंदुलकर और कपिल देव न केवल भारत के महानतम क्रिकेटर हैं, बल्कि तेंदुलकर उम्र में भी एंडरसन से 12 साल बड़े हैं।”

उन्होंने कहा कि तेंदुलकर की उपलब्धियां हर मायने में एंडरसन से कहीं ऊपर हैं। गावस्कर ने तेंदुलकर के रिकॉर्ड्स का जिक्र करते हुए लिखा, “टेस्ट क्रिकेट में रन और शतकों के मामले में सचिन तेंदुलकर दुनिया में नंबर-1 हैं। वनडे क्रिकेट में भी उनके नाम सबसे ज्यादा रन दर्ज हैं। वहीं, एंडरसन टेस्ट में सर्वाधिक विकेट लेने वालों की सूची में तीसरे स्थान पर हैं, और उनका वनडे रिकॉर्ड तेंदुलकर जितना शानदार नहीं है।”

गावस्कर ने यह भी रेखांकित किया कि एंडरसन कभी वनडे वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम का हिस्सा नहीं रहे। हालांकि, वे 2010 टी20 वर्ल्ड कप विजेता इंग्लैंड टीम में शामिल थे, लेकिन उन्हें एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला। गावस्कर ने तंज कसते हुए कहा, “जिमी एंडरसन इंग्लिश कंडीशंस में शानदार गेंदबाज रहे हैं, लेकिन विदेशी पिचों पर उनका रिकॉर्ड तेंदुलकर जितना प्रभावशाली नहीं है।” उन्होंने भारतीय प्रशंसकों से आग्रह किया कि वे तेंदुलकर की महानता का सम्मान करें और इस ट्रॉफी को सही क्रम में पुकारें। गावस्कर का यह बयान सोशल मीडिया पर छाया हुआ है, और प्रशंसक उनकी इस बात से सहमति जता रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here