इगा स्वियातेक ने विंबलडन ओपन 2025 का फाइनल में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए सिर्फ 57 मिनट में अमांडा अनिसिवोका को हराकर अपना पहला खिताब जीत लिया। अनिसिमोव फाइनल में स्वियातेक के सामने कहीं नहीं ठहर पाईं, जबकि उन्होंने सेमीफाइनल में विश्व की नंबर 1 खिलाड़ी आर्यना सबालेंका को हराया था। इगा स्वियातेक ने लंदन के सेंटर कोर्ट पर पहला सेट 25 मिनट में जीतने के बाद अगला सेट और फाइनल मुकाबला 6-0, 6-0 से जीत खिताब पर पहली बार कब्जा जमाया।
2016 के बाद से हर बार नई चैम्पियन मिली
2016 के बाद से हर बार विम्बलडन में किसी नई खिलाड़ी ने महिला सिंगल्स जीता है। 2016 के बाद गार्बाइन मुगुरुजा (2017), एंजेलिक कर्बर (2018), सिमोना हालेप (2019), ऐश बार्टी (2021), एलेना रिबाकिना (2022), मार्केटा वोंड्रोसोवा (2023) और बारबोरा क्रेजिकोवा (2024) ने विम्बलडन ट्रॉफी जीती। इस बार भी विम्बलडन को नई महिला चैम्पियन मिली है और स्वियाटेक ने इसे अपने नाम किया है।
अमांडा फाइनल में एक भी गेम नहीं जीत सकी
फाइनल में इगा के तेवर का अंदाज इसी लगाया जा सकता है कि अमांडा मैच में एक भी गेम नहीं जीत पाईं। पिछले कुछ समय से वह बेहतरीन लय में चल रही थीं और यहां पर उन्होंने अपनी क्लास दिखाई है। बता दें कि 13वीं वरीयता प्राप्त अनिसिमोवा पहली बार ग्रैंडस्लैम के फाइनल में पहुंची थीं। चार बार फ्रेंच ओपन और एक मौके पर अमेरिकी ओपन जीत चुकीं इगा स्वियातेक भी पहली बार विंबलडन फाइनल खेल रही थी।
पहले सेट में अमांडा को लव पर रोक दिया
इगा स्वियाटेक ने पहले सेट में अमांडा अनिसिमोवा को लव पर रोक दिया। मैच के दौरान अनिसिमोवा ने 14 अनफोर्स्ड एरर कीं, जबकि स्वियाटेक ने सिर्फ 2 एरर कीं। वहीं, दूसरे सेट में भी स्वियाटेक ने कब्जा जमाया और एक घंटे से कम समय में ही उन्होंने खिताब अपने नाम कर लिया। 8वीं वरीयता प्राप्त इगा स्वियातेक ने सेमीफाइनल में बेलिंडा बेनसिच को 6-2, 6-0 से हराकर फाइनल का सफर तय किया था, वहीं 23 साल की अनिसिमोवा ने शीर्ष वरीयता प्राप्त आर्यना सबालेंका को तीन सेट तक चले मुकाबले में 6-4, 4-6, 6-4 से शिकस्त देकर खिताबी मुकाबले में प्रवेश किया था।
शुरुआत से ही इगा ने आक्रामक रुख अपनाया
मैच की शुरुआत से ही इगा स्वियातेक ने आक्रामक रुख अपनाया। उन्होंने मैच में बेहतरीन बैकहैंड का इस्तेमाल किया। उनके सामने अमांडा अनिसिमोवा का प्रदर्शन बहुत ही निराशजनक रहा, जब अमांडा ने सेमीफाइनल में टेनिस में दुनिया की नंबर-1 खिलाड़ी आर्यना सबालेंका को पटखनी दी थी, लेकिन फाइनल में उनका जादू नहीं चल पाया। इसी वजह से वह बिना गेम जीते लगातार दो सेट हार गईं और उन्होंने मुकाबला भी गंवा दिया।
1911 के बाद पहली बार ऐसा हुआ
1911 के बाद पहली बार ऐसा हुआ है, जब विंबलडन ओपन के फाइनल में बिना गेम हारे कोई प्लेयर खिताब जीत गई हो। स्वियातेक के सेंटर कोर्ट पर धूप भरी दोपहर में 13वीं वरीयता प्राप्त 23 साल की अमांडा अनिसिमोवा को हराने के साथ ही विंबलडन को लगातार आठवीं बार पहली महिला चैंपियन मिली।
इगा स्वियातेक ने जीता छठा ग्रैंड स्लैम
इगा स्वियातेक के करियर का ये कुल छठा ग्रैंडस्लैम खिताब है। इससे पहले उन्होंने चार फ्रेंच ओपन (2020, 2022, 2023, 2024) और एक बार यूएस ओपन (2022) का ग्रैंडस्लैम अपने नाम किया था। वह अभी तक ऑस्ट्रेलियन ओपन का ग्रैंडस्लैम नहीं जीत सकी हैं। वहीं पेरिस ओलंपिक 2024 में उन्होंने ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया था।










