कानपुर। जय नारायण विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में चल रहे अंतर-हाउस कबड्डी टूर्नामेंट के सेमीफाइनल मुकाबले आज उत्साहपूर्वक पूृरे हुए।
जय नारायण विद्या मंदिर में कबड्डी टूर्नामेंट में खेले गए सेमीफाइनल
जूनियर वर्ग के पहले सेमीफाइनल में केशव हाउस ने शिवा हाउस को 27–20 से पराजित किया, जबकि दूसरे सेमीफाइनल में माधव हाउस ने प्रताप हाउस को 34–29 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। इस प्रकार जूनियर वर्ग का फाइनल मुकाबला केशव हाउस और माधव हाउस के बीच खेला जाएगा।

वहीं, सीनियर वर्ग में केशव हाउस और प्रताप हाउस पहले ही फाइनल के लिए क्वालीफाई कर चुके हैं। दोनों वर्गों के फाइनल मुकाबले कल 30 अक्टूबर (गुरुवार) को प्रातः 10 बजे से खेले जाएंगे।
प्रतियोगिता के उपरांत पुरस्कार वितरण समारोह प्रातः 11 बजे आयोजित होगा, जिसके मुख्य अतिथि होंगे — अयोध्या प्रसाद मिश्रा, प्रदेश निरीक्षक, एवं अजय दुबे, संभाग निरीक्षक, विद्या भारती

विद्यालय के प्रधानाचार्य अनिल कुमार त्रिपाठी एवं उप-प्रधानाचार्या डॉ. नमिता गुप्ता के निर्देशन में यह प्रतियोगिता सफलतापूर्वक संचालित हो रही है। स्पोर्ट्स टीचर्स आशुतोष सत्यम झा और अजय सिंह के कुशल संयोजन से मैचों का संचालन हुआ, जबकि उत्कर्ष वर्धन सिंह अंशुमन शुक्ला चेतना गुप्ता आदि ने सफल संचालन किया
कार्यक्रम के संचालन में विवेकानंद श्रीवास्तव, आलोक द्विवेदी, सुशील शुक्ला,वीरेंद्र दीक्षित, मणिकांत सक्सेना,विशाल यादव, ऊषा पांडे, विभा त्रिपाठी,राजश्री ओमर, रेणु पांडे का विशेष सहयोग रहा।










