भारत ने पाकिस्तानी क्रिकेटरों बाबर आजम, मोहम्मद रिजवान और शाहीन शाह अफरीदी के सोशल मीडिया एकाउंट बंद किए

0
152

पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान के कुछ पूर्व और वर्तमान क्रिकेटर अपनी जुबान से पहलवानी दिखा रहे हैं। उनकी इस हरकत का संज्ञान लेते हुए भारत ने इनके सोशल मीडिया एकाउंट बंद कर दिए हैं। गौरतलब है कि पहलगाम हमले के बाद भारत की ओर से पाकिस्तान के खिलाफ लगातार कोई न कोई कार्रवाई की जा रही है।

भारत से होकर जाने वाली नदियों का पानी रोक दिया गया है। साथ ही कई और प्रतिबंध भी लगाए गए हैं। अब भारत ने पाकिस्तान पर डिजिटल स्ट्राइक के तहत उसके कुछ क्रिकेट खिलाड़ियों के सोशल मीडिया एकाउंट बंद कर दिए हैं। अब तक मिली जानकारी के अनुसार पाकिस्तान के तीन क्रिकेट खिलाड़ियों के इंस्टाग्राम एकाउंट पर भारत में बैन लग गया है।

जम्मू कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को एक आतंकी हमला हुआ था। इसमें 26 लोगों के मारे जाने की खबर आई, साथ ही कई लोग घायल भी हो गए थे। हमला करने वाले आतंकियों के तार पाकिस्तान से जुड़े हैं। इसके बाद भारत की ओर से लगातार एक्शन जारी हैं। भारत सरकार की ओर से आदेश जारी किया गया है कि जो भी पाकिस्तानी इस वक्त भारत में हैं, वे तत्काल प्रभाव से अपने देश लौट जाएं। साथ ही नए वीजा देने पर भी रोक लगा दी गई थी। इसके बाद भारत की ओर से पाकिस्तान के कई क्रिकेट खिलाड़ियों के यूट्यूब चैनल भारत में बंद कर दिए गए। पाकिस्तान के इन खिलाड़ियों के यूट्यूब पर ज्यादातर रेवेन्यू भारत से ही आता है। अब एक और ​बड़ा फैसला भारत ने लिया है।

पाकिस्तान के पूर्व कप्तान बाबर आजम, पूर्व कप्तान शाहीन शाह अफरीदी और मौजूदा कप्तान मोहम्मद रिजवान के अलावा कुछ अन्य क्रिकेटरों के इंस्टाग्राम एकाउंट भारत में बंद कर दिए गए हैं। अब अगर आप इनके इंस्टाग्राम एकाउंट खोलने की कोशिश करेंगे तो वे भारत में नहीं खुलेंगे। भारत में ही इन सभी के इस्टाग्राम एकाउंट ज्यादा देखे जाते हैं और उससे उन्हें पैसा भी मिलता है। इस बीच भारत के इस फैसले से उनकी पहुंच कम हो जाएगी और रेवेन्यू का भी नुकसान होगा।

 

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here