ओवल टेस्ट के पहले ही दिन भारत की हालत खराब, करुण नायर और वाशिंगटन सुंदर डटे

0
150

लंदन के केनिंग्टन ओवल मैदान पर एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी के लिए गुरुवार से शुरू हुए भारत और इंग्लैंड के बीच टेस्ट सीरीज का पांचवें और आखिरी मुकाबले के पहले ही दिन मेजबान गेंदबाजों ने भारतीय बल्लेबाजी को बैक फुट पर ढकेल दिया। भारतीय बल्लेबाज पहले दिन छह विकेट खोकर 204 रन बना सके। करुण नायर नाबाद अर्द्धशतकीय पारी खेलते हुए 52 रन बनाकर क्रीज पर थे। उनका दूसरा बड़ा स्कोर 2016 के बाद आया। तब उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ तिहरा शतक बनाया था। नायर का साथ ओल्ड ट्रेफर्ड के शतकवीर वाशिंगटन सुंदर 19 रन बनाकर दे रहे थे। इन दोनों के बीच सातवें विकेट के लिए 51 रनों की साझेदारी हो चुकी है। आज भारत की आधी टीम 123 रनों पर पवेलियन का रास्ता देख चुकी थी। कोई बल्लेबाज इंग्लैंड के तेज आक्रमण का ठीक से सामना नहीं कर सका।

टीम इंडिया की खराब शुरुआत

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया को यशस्वी जायसवाल (2) और केएल राहुल (14) के रूप में दो झटके क्रमश: गस एटकिंसन और क्रिस वोक्स ने दिए, जबकि है। भारतीय टीम ने जब 38 के स्कोर पर अपना दूसरा विकेट केएल राहुल के रूप में गंवाया तो उसके बाद कप्तान गिल (21) बल्लेबाजी करने के लिए मैदान पर उतरे। लेकिन गिल भी ज्यादा देर तक विकेट पर नहीं टिक सके और तीसरे विकेट साईं सुदरर्शन (38) के साथ 45 रनों की साझेदारी करके रन आउट होकर लौट गए।

गिल ने तोड़ा गैरी सौबर्स का 59 साल पुराना रिकॉर्ड

शुभमन गिल भले ही आज सस्ते में आउट हो गए हों लेकिन उन्होंने बतौर टेस्ट कप्तान वह अपनी पहली ही सीरीज में कई नए रिकॉर्ड बनाते जा रहे हैं। ओवल टेस्ट मैच में भी गिल ने अपना खाता खोलने के साथ 59 साल पुराना एक बड़ा रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिया। गिल ने अपना खाता छठी गेंद पर जैसे ही खोला उसके साथ ही उनके इस टेस्ट सीरीज में कुल 723 रन हो गए और वह रएठअ देशों में बतौर कप्तान एक टेस्ट सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए। इससे पहले ये रिकॉर्ड गैरी सोबर्स के नाम पर था, जिन्होंने साल 1966 में इंग्लैंड दौरे पर खेली गई टेस्ट सीरीज में बतौर कप्तान कुल 722 रन बनाए थे।

सुनील गावस्कर का रिकॉर्ड भी तोड़ा

ओवल टेस्ट मैच में शुभमन गिल ने एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की जिसमें वह अब भारत के लिए एक टेस्ट सीरीज में कप्तान के तौर पर सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी भी बन गए हैं। शुभमन गिल ने इस मामले में सुनील गावस्कर के रिकॉर्ड को ध्वस्त किया है, जिसमें गावस्कर ने साल 1978-79 में वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज में बतौर कप्तान कुल 732 रन बनाए थे। अब इस लिस्ट में शुभमन गिल टॉप पर पहुंच गए हैं। भारत को तीसरा झटका कप्तान शुभमन गिल के रूप में लगा जो एकअसंभव रन लेने के प्रयास में रन आउट हुए। चाय के ब्रेक के बाद भारत ने साई सुदर्शन और रविंद्र जडेजा (9) के विकेट भी गंवा दिए। करुण नायर और ध्रुव जुरेल ने टीम को संभालने की कोशिश की लेकिन जुरेल (19) के आउट होने से भारतीय टीम फिर संकट में घिर गई। इंग्लैंड के लिए गस एटकिंसन और जोश टंग ने दो-दो विकेट लिए, जबकि एक सफलता क्रिस वोक्स को मिली। वोक्स मैच खत्म होने से थोड़ा पहले क्षेत्ररक्षण करते हुए चोटिल हो गए।

केएल राहुल ने एक साथ ये तीन कमाल किए

केएल राहुल के लिए इंग्लैंड का ये दौरा उनके करियर के लिए अभी तक का सबसे खास बन गया है। राहुल ओवल में खेले जा रहे इस टेस्ट सीरीज के आखिरी मुकाबले में 40 गेंदों का सामना करने के बाद 14 रन बनाकर आउट हो गए। राहुल पवेलियन लौटने से पहले एक बड़ा कमाल अपने टेस्ट करियर में जरूर करने में कामयाब हुए। राहुल इस दौरे पर जहां अब तक 2 शतकीय पारी खेलने में कामयाब हुए तो वहीं 500 से अधिक रन भी उनके बल्ले से देखने को मिले हैं। इसके अलावा वह इस टेस्ट सीरीज में कुल 1038 गेंदों का भी सामना कर चुके हैं। राहुल पहली बार एक साथ ये तीनों कमाल किसी एक टेस्ट सीरीज में करने में कामयाब हुए हैं।

दूसरी पारी में राहुल तोड़ सकते हैं गावस्कर का रिकॉर्ड

भारतीय टीम की तरफ से इंग्लैंड में बतौर ओपनिंग बल्लेबाज अभी टेस्ट में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड सुनील गावस्कर के नाम पर है, जिन्होंने इंग्लैंड में 15 टेस्ट खेलते हुए 14.14 के औसत से कुल 1152 रन बतौर ओपनर बनाए हैं। वहीं राहुल के पास इस रिकॉर्ड को ओवल टेस्ट मैच की दूसरी पारी में तोड़ने का मौका होगा, जिससे वह सिर्फ 31 रन दूर हैं। राहुल अभी तक इंग्लैंड में बतौर ओपनर 13 टेस्ट मैच खेलते हुए 1122 रन बनाने में कामयाब हुए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here