बीडब्ल्यूएफ वर्ल्ड जूनियर चैंपियनशिप में भारत के हाथ से गोल्ड फिसला, तन्वी शर्मा को सिल्वर से संतोष करना पड़ा

0
77

भारतीय शटलर तन्वी शर्मा के हाथ से गुवाहाटी में खेली गई बीडब्ल्यूएफ वर्ल्ड जूनियर चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल फिसल गया। रविवार को उनका गोल्ड जीतने का सपना सैकेंड सीड थाईलैंड की अन्यापत फिचितप्रीचासक के हाथों फाइनल में हार के साथ टूट गया।

गुवाहाटी में इस चैम्पियनशिप के फाइनल में अन्यापत फिचितप्रीचासक ने तन्वी को सीधे गेमों 7-15, 12-15 से हारकर खिताब और गोल्ड अपने नाम किया। अपर्णा पोपट और साइना नेहवाल के पदचिह्नोंपर चलने वाली 16 साल की तन्वी शर्मा टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंचने वाली तीसरी भारतीय महिला खिलाड़ी बनीं।

हालांकि फाइनल में तन्वी शर्मा अपेक्षित प्रदर्शन नहीं कर पाईं लेकिन 17 सालों में वर्ल्ड जूनियर चैंपियनशिप में वह भारत को पहला मेडल दिलाने में सफल रहीं। साइना (2008 में गोल्ड और 2006 में सिल्वर) और अपर्णा (1996 में सिल्वर) इस प्रतियोगिता में पदक जीतने वाली अन्य भारतीय महिला खिलाड़ी हैं।

फाइनल में मुकाबला शुरू से ही कांटे का रहा। दोनों खिलाड़ी एक-दूसरे की गल्तियों के कारण 2-2 से 4-4 तक बराबरी पर थीं। थाई खिलाड़ी ने हालांकि इसके बाद भारतीय खिलाड़ी की गल्तियों का फायदा उठाकर 10-5 की बढ़त बना ली और फिर इसके बाद आसानी से पहला गेम अपने नाम किया। दूसरे गेम में तन्वी ने कुछ सटीक डीप रिटर्न के साथ 6-1 की बढ़त बना ली। लेकिन फिर से उन्होंने गलतियां की जिसका फायदा उठाकर थाई खिलाड़ी ने अंतर को 5-7 तक कम कर दिया।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here