भारत-वेस्टइंडीज के बीच टेस्ट सीरीज के मुकाबलों का जियो हॉट स्टार पर होगा लाइव प्रसारण

0
83

भारतीय क्रिकेट टीम 2 अक्टूबर से वेस्टइंडीज के खिलाफ शुरू होने वाली दो टेस्ट मैचों की संक्षिप्त सीरीज के लिए कमर कस चुकी है। ये दोनों टेस्ट विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के तहत खेले जाने हैं। सीरीज का पहला टेस्ट अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम जबकि दूसरा टेस्ट 10 अक्टूबर से की मेजबानी दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा। दोनों टेस्ट मैचों का लाइव प्रसारण जियो हॉट स्टार पर किया जाएगा। दोनों मुकाबले भारतीय समय के अनुसार सुबह साढ़े नौ बजे से शुरू होंगे, जो शाम साढ़े चार बजे तक चलेंगे।

वेस्टइंडीज टीम में दो बड़े बदलाव किए गए हैं, तेज गेंदबाज अल्जारी जोसेफ पीठ की चोट के कारण बाहर हो गए हैं। उनकी जगह जेडिया ब्लेड्स को टीम में शामिल किया गया है। इसके अलावा शमर जोसेफ भी चोट के कारण बाहर हो गए हैं। उनके स्थान पर जोहान लेयने को टीम में शामिल किया गया है। इससे पहले वेस्टइंडीज के पूर्व कप्तान क्रेग ब्रेथवेट को भी टीम से बाहर होना पड़ा था और उनकी जगह रोस्टन चेस को नया कप्तान बनाया गया था।

भारत-वेस्टइंडीज टेस्ट सीरीज के लिए दोनों टीमें
भारतीय टीम : कप्तान: शुभमन गिल, उप-कप्तान: रवींद्र जडेजा, बल्लेबाज : यशस्वी जायसवाल, के.एल. राहुल, साई सुदर्शन, देवदत्त पडिक्कल, विकेटकीपर: ध्रुव जुरेल, एन. जगदीसन, ऑलराउंडर: वाशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, नितीश कुमार रेड्डी, गेंदबाज: जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, कुलदीप यादव।

वेस्टइंडीज टीम : कप्तान: रोस्टन चेस, जोमेल वारिकन, एंडरसन फिलिप, खारी पियरे, जेडन सील्स, केवलोन एंडरसन, एलिक अथानाजे, जॉन कैंपबेल, जस्टिन ग्रीव्स, शाई होप, तेविन इमलाच, ब्रैंडन किंग, जेडिया ब्लेड्स, जोहान लेयने।

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here