– IPL 2026 से पहले सभी टीमों की रिटेंशन लिस्ट सामने आई, धोनी एक और सीजन खेलने को तैयार
– लखनऊ सुपर जायंट्स ने डेविड मिलर, आकाश दीप, रवि बिश्नोई, आर्यन जुयाल को रिलीज किया
IPL 2026 से पहले सभी टीमों की रिटेंशन लिस्ट सामने आ चुकी है। महेन्द्र सिंह धोनी को लेकर पिछले सीजन के अंतिम दौर से शुरू हुईं तमाम तरह की चर्चाओं पर विराम लग गया है। माही अगले सीजन भी चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से खेलते नजर आएंगे। इसके अलावा टीम इंडिया के टी-20 व टेस्ट मैचों से संन्यास ले चुके विराट कोहली और रोहित शर्मा भी क्रमश: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलूर और मुंबई इंडियंस की टीम का हिस्सा बने रहेंगे। टीमों ने 15 या उससे ज्यादा खिलाड़ी रिटेन किए हैं। 15 नवम्बर को रिटेंशन का अंतिम दिन था। शाम 5 बजे सभी को अपनी सूची जारी करनी थी। इस बीच टीमों ने 5 बड़े खिलाड़ियों को रिलीज कर सबको चौंका दिया है। ये खिलाड़ी हैं आन्द्रे रसेल, लियाम लिविंगस्टोन, फाफ डु प्लेसिस, ग्लेन मैक्सवेल और डेविड मिलर।
सभी टीमों ने 15 या उससे ज्यादा खिलाड़ी रिटेन किए हैं, लेकिन रिलीज होने वाले प्लेयर्स की लिस्ट में कुछ ऐसे नाम हैं, जिन्हें देख क्रिकेट जगत चौंक गया है। इनमें एक नाम आंद्रे रसेल (Andre Russell Released) का भी है, जिन्हें KKR ने 11 साल बाद रिलीज कर दिया है। RCB और दिल्ली कैपिटल्स ने कुछ नामी खिलाड़ियों को बाहर का रास्ता दिखाया है।
रिलीज होने वाले 5 बड़े खिलाड़ी
आंद्रे रसेल- रिलीज होने वाले खिलाड़ियों में सबसे बड़ा नाम आंद्रे रसेल का है, जो 2014 से ही KKR के लिए खेल रहे थे. रसेल के रिलीज होने से KKR के पर्स में 12 करोड़ रुपये जुड़े हैं, क्योंकि पिछले सीजन केकेआर ने रसेल को 12 करोड़ में रिटेन किया था। रसेल ने केकेआर के लिए 140 मैचों में 2651 रन बनाने के अलावा 123 विकेट भी लिए।
लियाम लिविंगस्टोन- लियाम लिविंगस्टोन को पिछले साल ऑक्शन में RCB ने 8.75 करोड़ रुपये की बोली लगाकर खरीदा था। पिछले सीजन वो RCB के लिए 10 मैचों में सिर्फ 112 रन बना पाए और गेंदबाजी में केवल 2 विकेट लिए। कहीं ना कहीं यही खराब प्रदर्शन और 8.75 करोड़ की राशि उनके रिलीज होने का कारण बनी है।
फाफ डु प्लेसिस- फाफ डु प्लेसिस को मेगा ऑक्शन में दिल्ली कैपिटल्स ने 2 करोड़ रुपये में खरीदा था। 2025 सीजन में वो दिल्ली के लिए 9 मैचों में 202 रन ही बना पाए। 41 साल के हो चुके डु प्लेसिस को बढ़ती उम्र के कारण अगले सीजन कोई खरीदार मिलना मुश्किल लग रहा है। मेगा ऑक्शन में भी दिल्ली ने उन्हें बेस प्राइस में ही खरीदा लिया था।
ग्लेन मैक्सवेल- ग्लेन मैक्सवेल के लिए पिछले 2 IPL सीजन बहुत खराब रहे हैं। पिछले दो सीजन में खेले 17 मैचों में उन्होंने सिर्फ 100 रन बनाए हैं। वहीं IPL 2025 में पंजाब किंग्स के लिए 7 मैचों में केवल 48 रन बना सके थे. मैक्सवेल के रिलीज से पंजाब के पर्स में 4.2 करोड़ रुपये जुड़े हैं।
डेविड मिलर- डेविड मिलर की IPL फॉर्म भी बहुत अच्छी नहीं रही है। मेगा ऑक्शन में उन्हें लखनऊ सुपर जायंट्स ने 7.5 करोड़ की बोली लगाकर खरीदा था. मगर पूरे सीजन में खेले 11 मैचों में उनके बल्ले से सिर्फ 153 रन निकले।
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 पहले खिलाड़ियों की मिनी नीलामी होनी है। यह नीलामी 16 दिसंबर को आबूधाबी में आयोजित की जाएगी। मगर इससे पहले सभी 10 टीम्स को अपनी-अपनी रिटेंशन लिस्ट जारी करनी थी, जिसकी डेडलाई 15 नवंबर रखी गई थी. सभी 10 टीमों ने ये लिस्ट जारी कर दी है।
चेन्नई सुपर किंग्स ने सबसे अधिक 11 खिलाड़ियों को रिलीज किया है। इसमें चार विदेशी खिलाड़ी रचिन रवींद्र, डेवोन कॉन्वे, मथीशा पथिराना और सैम करन (राजस्था रॉयल्स में ट्रेड) शामिल हैं। वंश बेदी, दीपक हुड्डा, राहुल त्रिपाठी, शेख रशीद, सी आंद्रे सिद्धार्थ, कमलेश नागरकोटी और विजय शंकर भी बाहर हो गए हैं। महेंद्र सिंह धोनी, कप्तान ऋतुराज गायकवाड़, डेवाल्ड ब्रेविस उम्मीद के मुताबिक टीम में बने हुए हैं। गुरजपनीत सिंह भी स्क्वॉड का हिस्सा हैं।
कोलकाता नाइट राइडर्स ने वेंकटेश अय्यर (23.75 करोड़ रुपये), आंद्र रसेल (12 करोड़ रुपये), क्विंटन डिकॉक (3.6 करोड़ रुपये), मोईन अली (2 करोड़ रुपये) और एनरिक नॉर्किया (6.5 करोड़ रुपये) जैसे स्टार्स को रिलीज करने का फैसला लिया है। रहमानुल्लाह गुरबाज, स्पेंसर जॉनसन, लवनिथ सिसोदिया, चेतन सकारिया भी इस टीम का हिस्सा नहीं हैं।
मुंबई इंडियंस ने चार विदेशी खिलाड़ियों लिजाद विलियम्स, मुजीब उर रहमान, बेवोन जैकब्स और रीस टॉप्ली को बाहर कर दिया है। बाएं हाथ के कलाई के स्पिनर विघ्नेश पुथुर, तेज गेंदबाज वी सत्यनारायण राजू, केएल श्रीजीत और कर्ण शर्मा भी टीम का हिस्सा नहीं हैं। मुंबई ने अर्जुन तेंदुलकर को एलएसजी में ट्रेड कर दिया था।
राजस्थान रॉयल्स में रवींद्र जडेजा के आने से कप्तानी की होड़ दिलचस्प हो गई है। रॉयल्स ने विदेशी सितारों में फजलहक फारूकी,वानिंदु हसारंगा और महीश तीक्ष्णा को रिलीज कर दिया है। भारतीयों में आकाश मधवाल, अशोक शर्मा, कुणाल राठौर और कुमार कार्तिकेय भी इस टीम से बाहर हो गए हैं।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मयंक अग्रवाल, स्वास्तिक चिकारा, टिम सेफर्ट, लियाम लिविंगस्टोन, मनोज भंडागे, लुंगी एनगिडी, ब्लेसिंग मुजारबानी और मोहित राठी को रिलीज कर दिया है।
पंजाब किंग्स ने ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल, जोश इंगलिस, एरॉन हार्डी, कुलदीप सेन और प्रवीण दुबे को रिलीज कर दिया है।
सनराइजर्स हैदराबाद ने अभिनव मनोहर, अथर्व तायडे, सचिन बेबी, वियान मुल्डर, सिमरजीत सिंह, राहुल चाहर और एडम जाम्पा को रिलीज करने का निर्णय लिया है।
लखनऊ सुपर जायंट्स ने आकाश दीप, रवि बिश्नोई, आर्यन जुयाल, डेविड मिलर, युवराज चौधरी, राजवर्धन हंगरगेकर, शमर जोसेफ को रिलीज कर दिया है।
गुजरात टाइटन्स ने पांच खिलाड़ी रिलीज किए हैं. इनमें गेराल्ड कोएट्जी, करीम जनत, महिपाल लोमरोर, कुलवंत खेजरोलिया और दासुन शनाका शामिल हैं।
दिल्ली कैपिटल्स ने फाफ डु प्लेसिस, जेक फ्रेजर मैकगर्क, सेदिकुल्लाह अटल, मनवंत कुमार, मोहित शर्मा और दर्शन नालकंडे को रिलीज करने का फैसला लिया।
राजस्थान रॉयल्स का स्क्वॉड: यशस्वी जायसवाल, रियान पराग, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), वैभव सूर्यवंशी, शुभम दुबे, युद्धवीर सिंह, संदीप शर्मा, तुषार देशपांडे, शिमरॉन हेटमायर, लुआन-ड्रे प्रीटोरियस, जोफ्रा आर्चर, क्वेना मफाका, नांद्रे बर्गर, रवींद्र जडेजा (चेन्नई से ट्रेड), सैम करन (चेन्नई से ट्रेड) और डोनोवन फरेरा (दिल्ली से ट्रेड)।
चेन्नई सुपर किंग्स का स्क्वॉड: ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), आयुष म्हात्रे, एमएस धोनी, डेवाल्ड ब्रेविस, उर्विल पटेल, शिवम दुबे, जेमी ओवर्टन, रामकृष्ण घोष, नूर अहमद, खलील अहमद, अंशुल कम्बोज, गुरजपनीत सिंह, श्रेयस गोपाल, मुकेश चौधरी, नाथन एलिस, संजू सैमसन (राजस्थान से ट्रेड)।
मुंबई इंडियंस का स्क्वॉड: हार्दिक पंड्या, रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, रयान रिकेल्टन, रॉबिन मिंज, मिचेल सेंटनर, कॉर्बिन बॉश, नमन धीर, जसप्रीत बुमराह, ट्रेंट बोल्ट, अल्लाह गजनफरर, अश्विनी कुमार, रघु शर्मा, राज बावा, दीपक चाहर, विल जैक्स, शेरफेन रदरफोर्ड (गुजरात से ट्रेड), मयंक मार्कंडेय (कोलकाता से ट्रेड), शार्दुल ठाकुर (लखनऊ से ट्रेड)।
पंजाब किंग्स का स्क्वॉड: प्रभसिमरन सिंह, प्रियांश आर्य, श्रेयस अय्यर (कप्तान), शशांक सिंह, नेहाल वढेरा, मार्कस स्टोइनिस, अजमतुल्लाह उमरजई, मार्को जानसेन, हरप्रीत बराड़, युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह, मुशीर खान, प्याला अविनाश, हरनूर पन्नू, सूर्यांश शेडगे, मिचेल ओवेन, जेवियर बार्टलेट, लॉकी फर्ग्यूसन, वैशाक विजयकुमार, यश ठाकुर, विष्णु विनोद।
दिल्ली कैपिटल्स का स्क्वॉड: अक्षर पटेल (कप्तान), केएल राहुल, अभिषेक पोरेल, ट्रिस्टन स्टब्स, करुण नायर, समीर रिजवी, आशुतोष शर्मा, विप्रज निगम, माधव तिवारी, त्रिपुराना विजय, अजय मंडल, कुलदीप यादव, मिचेल स्टार्क, टी. नटराजन, मुकेश कुमार, दुष्मंथा चमीरा, नीतीश राणा (राजस्थान से ट्रेड)।
सनराइजर्स हैदराबाद का स्क्वॉड: पैट कमिंस (कप्तान), ट्रेविस हेड, अभिषेक शर्मा, अनिकेत वर्मा, स्मरण रविचंद्रन, ईशान किशन, हेनरिक क्लासेन, नीतीश कुमार रेड्डी, हर्ष दुबे, कामिंदु मेंडिस, हर्षल पटेल, ब्रायडन कार्स, जयदेव उनादकट, ईशान मलिंगा और जीशान अंसारी।
कोलकाता नाइट राइडर्स का स्क्वॉड: अजिंक्य रहाणे, सुनील नरेन, रिंकू सिंह, अंगकृष रघुवंशी, मनीष पांडे, वरुण चक्रवर्ती, रमनदीप सिंह, अनुकूल रॉय, रोवमन पॉवेल, हर्षित राणा, वैभव अरोड़ा और और उमरान मलिक।
गुजरात टाइटन्स का स्क्वॉड: शुभमन गिल (कप्तान), राशिद खान, साई सुदर्शन, राहुल तेवतिया, शाहरुख खान, कगिसो रबाडा, जोस बटलर, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, निशांत सिंधु, कुमार कुशाग्र, अनुज रावत, मानव सुथार, वॉशिंगटन सुंदर, अरशद खान, गुरनूर बराड़, साई किशोर, ईशांत शर्मा, जयंत यादव और ग्लेन फिलिप्स।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का स्क्वॉड: रजत पाटीदार (कप्तान), विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, फिल साल्ट, जितेश शर्मा, क्रुणाल पंड्या,स्वप्निल सिंह, टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, जैकब बेथेल, जोश हेजलवुड, यश दयाल, भुवनेश्वर कुमार, नुवान तुषारा, रसिख सलाम डार, अभिनंदन सिंह और सुयश शर्मा।
लखनऊ सुपर जायंट्स: ऋषभ पंत (कप्तान), अब्दुल समद, आयुष बदोनी, एडेन मार्करम, मैथ्यू ब्रीट्जके, हिम्मत सिंह, निकोलस पूरन, मिचेल मार्श, शाहबाज अहमद, अर्शिन कुलकर्णी, मयंक यादव, आवेश खान, मोहसिन खान, मणिमारन सिद्धार्थ, दिग्वेश राठी, प्रिंस यादव, आकाश सिंह, अर्जुन तेंदुलकर (मुंबई से ट्रेड), शमी (हैदराबाद से ट्रेड)।
रिटेंशन के बाद सभी टीमों के बकाया पर्स
1. दिल्ली कैपिटल्स- 21.8 करोड़ रुपये
2. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु- 16.4 करोड़ रुपये
3. पंजाब किंग्स- 11.5 करोड़ रुपये
4. लखनऊ सुपर जायंट्स- 22.95 करोड़ रुपये
5. गुजरात टाइटन्स- 12.9 करोड़ रुपये
6. चेन्नई सुपर किंग्स- 43.4 करोड़ रुपये
7. कोलकाता नाइट राइडर्स-64.3 करोड़ रुपये
8. सनराइजर्स हैदराबाद- 25.5 करोड़ रुपये
9. मुंबई इंडियंस- 2.75 करोड़ रुपये
10. राजस्थान रॉयल्स- 16.05 करोड़ रुपये
KKR द्वारा रिटेन किए गए प्लेयर्स
रिंकू सिंह, अंगकृष रघुवंशी, रोवमैन पोवेल, अजिंक्य रहाणे, मनीष पांडे, सुनील नरेन, रमनदीप सिंह, अनुकूल रॉय, वरुण चक्रवर्ती, हर्षित राणा, वैभव अरोड़ा, उमरान मलिक।
RCB द्वारा रिटेन किए गए प्लेयर्स
रजत पाटीदार, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, फिल सॉल्ट, जितेश शर्मा, क्रुणाल पांड्या, स्वप्निल सिंह, टिम डेविड, रोमेरियो शेफर्ड, जैकब बेथेल, जोश हेजलवुड, यश दयाल, भुवनेश्वर कुमार, नुवान तुषारा, रसीक सलाम, अभिनंदन सिंह, सुयश शर्मा।
पंजाब किंग्स द्वारा रिटेन किए गए प्लेयर्स
श्रेयस अय्यर, नेहल वढेरा, प्रियांश आर्या, शशांक सिंह, पी अविनाश, हरनूर पन्नू, हरप्रीत बरार, मुशीर खान, प्रभसिमरन सिंह, विष्णु विनोद, मार्कस स्टोइनिस, मार्को यानसेन, अजमातुल्लाह ओमरजई, युजवेंद्र चहल, सूर्यांश शेडगे, मिचेल ओवेन, अर्शदीप सिंह, विशाक विजयकुमार, यश ठाकुर, जैवियर बार्टलेट, लॉकी फर्ग्यूसन।
मिनी ऑक्शन से पहले रिलीज किए गए टॉप-5 प्लेयर्स
वेंकटेश अय्यर (केकेआर) – 23.75 करोड़ रुपयेआंद्रे रसेल (केकेआर) – 12 करोड़ रुपयेमथीशा पथिराना (सीएसके) – 13 करोड़ रुपयेरवि बिश्नोई (लखनऊ) – 11 करोड़ रुपयेलियाम लिविंगस्टोन (आरसीबी) – 8.75 करोड़ रुपये।
दिल्ली कैपिटल्स ने इन प्लेयर्स को किया रिलीज
दिल्ली कैपिटल्स ने मिनी ऑक्शन से पहले जेक फ्रेजर-मैकगर्क, फाफ डु प्लेसिस, मोहित शर्मा और सेदिकुल्लाह अटल को रिलीज कर दिया है। इसके अलावा उन्होंने दर्शन नालकंडे और मनवंत कुमार को भी रिलीज करने का फैसला किया है।
गुजरात टाइटंस ने इन प्लेयर्स को किया रिलीज
मिनी ऑक्शन से पहले गुजरात टाइटंस ने शेरफेन रदरफोर्ड, महिपाल लोमरोर, करीम जनत, दासुन शनाका, गेराल्ड कोएट्जे, कुलवंत खेजरोलिया को रिलीज करने का फैसला किया है।
SRH ने लिए कुछ बड़े फैसले
आईपीएल 2026 के लिए होने वाले मिनी ऑक्शन से पहले सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने कुछ बड़े फैसले लिए हैं। उन्होंने अभिनव मनोहर, अर्थव ताइडे, सचिन बेबी, वियान मुल्डर, सिमरजीत सिंह, राहुल चाहर, एडम जांपा को रिलीज करने का फैसला किया है।
RCB ने इतने खिलाड़ियों को किया बाहर
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की फ्रेंचाइजी ने आईपीएल 2026 से पहले स्वास्तिक चिकारा, मयंक अग्रवाल, टिम सेफर्ट, लियाम लिविंगस्टोन, मनोज भंडागे, लुंगी नगिदी, ब्लेसिंग मुजरबानी, मोहित राठी को रिलीज करने का फैसला किया है।
LSG ने किन प्लेयर्स को किया बाहर
लखनऊ सुपर जायंट्स ने आगामी मिनी ऑक्शन से पहले डेविड मिलर, आर्यन जुयाल, युवराज चौधरी, राजवर्धन हंगरगेकर, शमार जोसेफ, आकाश दीप और रवि बिश्नोई को रिलीज किया है।
पंजाब किंग्स ने आईपीएल 2026 से पहले इन प्लेयर्स को किया रिलीज
पंजाब किंग्स ने आईपीएल 2026 मिनी ऑक्शन से पहले ग्लेन मैक्सवेल, आरोन हार्डी, प्रवीण दुबे, कुलदीप सेन और काइल जैमिसन को रिलीज किया है।
मुंबई इंडियंस के रिलीज किए गए प्लेयर्स
मुंबई इंडियंस ने आगामी ऑक्शन से पहले बेवन जैकब्स, के श्रीजीत, विग्नेश पुथुर, कर्ण शर्मा, लिजार्ड विलियम्स, सत्यनारायण राजू, मुजीब उर रहमान और रीस टॉपली को रिलीज करने का फैसला किया है।
केकेआर द्वारा रिलीज किए गए प्लेयर्स
आईपीएल 2026 से पहले कोलकाता नाइट राइडर्स ने आंद्रे रसेल, वेंकटेश अय्यर, क्विंटन डिकॉक, मोईन अली, एनरिक नॉर्खिया को रिलीज करने का फैसला किया है।
RCB ने इतने खिलाड़ियों को किया बाहर
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की फ्रेंचाइजी ने आईपीएल 2026 से पहले स्वास्तिक चिकारा, मयंक अग्रवाल, टिम सेफर्ट, लियाम लिविंगस्टोन, मनोज भंडागे, लुंगी नगिदी, ब्लेसिंग मुजरबानी, मोहित राठी को रिलीज करने का फैसला किया है।
राजस्थान रॉयल्स ने इन प्लेयर्स को किया रिलीज
राजस्थान रॉयल्स की फ्रेंचाइजी ने वनिंदु हसरंगा, अशोक शर्मा, कुमार कार्तिकेय, आकाश मधवाल, महेश तीक्षणा और फजलहक फारुखी को रिलीज किया है।
चेन्नई सुपर किंग्स ने इन प्लेयर्स को किया रिलीज
चेन्नई सुपर किंग्स ने मिनी ऑक्शन से पहले आंद्रे सिद्धार्थ, राहुल त्रिपाठी, वंश बेदी, शेख रशीद, जेमी ओवरटन, रामकृष्ण घोष, डेवोन कॉनवे, कमलेश नागरकोटी और मथीशा पथिराना को रिलीज किया है।
दिल्ली ने किया टी नटराजन को रिटेन
दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने आगामी मिनी ऑक्शन से पहले टी नटराजन को रिटेन किया है। उन्हें पिछले सीजन मेगा ऑक्शन से पहले दिल्ली ने10.75 करोड़ रुपये में खरीदा था, लेकिन चोटों के कारण वे ज़्यादा मैच नहीं खेल पाए। टीएनपीएल में उनका प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा था, लेकिन अब वे पूरी तरह से स्वस्थ हैं और पूरी तरह से फिट हैं।
अर्जुन तेंदुलकर बने LSG का हिस्सा
मुंबई इंडियंस से सफल ट्रांसफर के बाद, बॉलिंग ऑलराउंडर अर्जुन तेंदुलकर लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के लिए खेलते हुए नजर आएंगे। अर्जुन अपनी मौजूदा 30 लाख रुपये की फीस पर LSG में शामिल हुए हैं।
नीतीश राणा दिल्ली कैपिटल्स के साथ जुड़े
अनुभवी बल्लेबाज नीतीश राणा राजस्थान रॉयल्स को छोड़कर दिल्ली कैपिटल्स में शामिल हो गए हैं। आईपीएल में राणा के आंकड़े काफी अच्छे हैं। राणा के बल्ले से आईपीएल में अब तक 118 मैचों में 2853 रन आए हैं। उन्होंने हाल ही में डीपीएल (दिल्ली प्रीमियर लीग) में भी अच्छा परफॉर्म किया था।
लखनऊ सुपर जायंट्स में शामिल हुए मोहम्मद शमी
अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) से सफल ट्रेड के बाद लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के खेमे में शामिल हो गए हैं। उन्हें लखनऊ ने 10 करोड़ रूपये की फीस के साथ अपने स्क्वॉड में शामिल किया है।










