जयनारायण के उत्कर्ष ने राष्ट्रीय शूटिंग प्रतियोगिता में बनाई जगह

0
43

जय नारायण विद्या मंदिर के कक्षा 11वीं C के छात्र की शानदार उपलब्धि

कानपुर।
जय नारायण विद्या मंदिर, विकास नगर के कक्षा 11वीं ‘C’ के छात्र उत्कर्ष वर्धन सिंह ने 10 मीटर एयर पिस्टल शूटिंग में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय और शहर का नाम रोशन किया है। हाल ही में उत्तराखंड के देहरादून में दिनांक 06 जुलाई से 10 जुलाई 2025 तक आयोजित 38वीं ओपन इंडिया 10 मीटर एयर पिस्टल/राइफल शूटिंग चैंपियनशिप में उन्होंने 346/400 अंक प्राप्त करते हुए लगभग 2000 प्रतिभागियों के बीच 146वाँ स्थान प्राप्त किया।

इस शानदार प्रदर्शन के आधार पर उत्कर्ष ने आगामी राष्ट्रीय शूटिंग प्रतियोगिता में अपनी जगह सुनिश्चित कर ली है, जो कि Dr. Karni Singh International Shooting Academy, दिल्ली में 15 दिसंबर से 31 दिसंबर 2025 तक आयोजित की जाएगी।

विद्यालय परिवार ने इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर उत्कर्ष का भव्य सम्मान किया। आज विद्यालय के सभागार में आयोजित समारोह में विद्यालय के प्रबंधक डॉ सुनील मिश्र,प्रधानाचार्य श्री अनिल कुमार त्रिपाठी, उप-प्रधानाचार्या श्रीमती नमिता गुप्ता एवं खेल शिक्षक आशुतोष सत्यम झा,अजय सिंह द्वारा उत्कर्ष को मेडल पहनाकर एवं शुभकामनाएँ देकर सम्मानित किया गया।
विद्यालय परिवार एवं समस्त शिक्षकों ने उत्कर्ष के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें आगामी राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएँ दीं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here