विमेंस प्रीमियर लीग : यूपी वॉरियर्स टीम के हेड कोच जॉन लुईस ने अपने पद से दिया इस्तीफा

0
56

डब्ल्यूपीएल 2025 के सीजन में अंक तालिका में अंतिम पायदान पर रहने वाली यूपी वॉरियर्स टीम के हेड कोच जॉन लुईस ने शुक्रवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया। यह जानकारी यूपी वॉरियर्स ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के माध्यम से दी है। जॉन लुईस के हेड कोच रहते हुए यूपी वॉरियर्स की टीम ने कुल 25 मुकाबले खेले और उसमें से वह सिर्फ 9 मैच ही जीतने में कामयाब रही। जॉन लुईस नवंबर 2022 से इंग्लैंड महिला टीम के हेड कोच थे, जिसमें उन्होंने अपनी इस पोजीशन से इसी साल मार्च के महीने में इस्तीफा दे दिया था। लुईस काउंटी क्रिकेट में ग्लूस्टरशायर, सरे और ससेक्स की टीम से खेलते थे, वहीं उन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट में इंग्लैंड की टीम के लिए 13 वनडे, 2 टी20 और एक टेस्ट मैच भी खेला है।

विमेंस प्रीमियर लीग में यूपी वॉरियर्स टीम के लिए साल 2023 से हेड कोच की भूमिका को निभाने वाले जॉन लुईस ने 27 जून को इस पद से अपना इस्तीफा दे दिया। यूपी वॉरियर्स ने खुद इस खबर की जानकारी अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए दी। लुईस ने 2023 में यूपी वॉरियर्स में बतौर हेड कोच अपना कार्य संभाला था।

उस साल उनकी टीम प्ले ऑफ में मुंबई इंडियंस की टीम से हार गई थी। लेकिन उसके बाद टीम का प्रदर्शन अगले दो सीजनों में और गिरता गया। 2024 में यह टीम प्लेऑफ तक का सफर नहीं कर पाई। यूपी वॉरियर्स ने उस सीजन 8 मैच खेले जिसमें से सिर्फ तीन ही जीतने में कामयाब रही और प्वाइंट्स टेबल में चौथे नंबर पर रही थी। 2025 के सीजन में तो टीम का प्रदर्शन इतना खराब रहा कि उसे प्वाइंट टेबल में अंतिम स्थान पर लुढ़कना पड़ गया।

 

 

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here