8वीं उत्तर प्रदेश राज्य इनडोर-फील्ड तीरंदाजी चैंपियनशिप में कानपुर के तीरंदाजों का बाराबंकी में शानदार प्रदर्शन

0
52

एम स्क्वायर स्पोर्ट्स क्लब, बाराबंकी में आयोजित 8वीं उत्तर प्रदेश राज्य इनडोर-फील्ड तीरंदाजी चैंपियनशिप 2025 में कानपुर के तीरंदाजों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कई पदक जीतकर शहर का गौरव बढ़ाया।

कानपुर के उभरते हुए तीरंदाजों ने प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा और लगन का शानदार प्रदर्शन करते हुए निम्नलिखित उपलब्धियां हासिल कीं —
🎯 हार्दिक तिवारी (मंटोरा पब्लिक स्कूल) – स्वर्ण पदक
🎯 शिवाय मिश्रा (जे.के. मिलेनियम स्कूल) – स्वर्ण पदक
🎯 स्वस्तिक कटियार (जे.के. मिलेनियम स्कूल) – स्वर्ण पदक
🎯 रुद्रांश सेंगर (मंटोरा पब्लिक स्कूल) – रजत पदक
🎯 विहा (मिनी वंडर स्कूल) – कांस्य पदक

विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती अनीला चंडिका ने सभी विजेता छात्रों को उनकी उपलब्धियों के लिए शुभकामनाएं दीं और उनके कठिन परिश्रम एवं अनुशासन की सराहना की। टीम के कोच श्री दिनेश कुशवाहा को भी खिलाड़ियों के उत्कृष्ट प्रशिक्षण और मार्गदर्शन के लिए सम्मानित किया गया।

कानपुर ओलंपिक संघ के संयुक्त सचिव श्री वैभव गौड़ ने विजेता खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता कानपुर के युवा तीरंदाजों की मेहनत, लगन और प्रतिभा का परिणाम है। उन्होंने खिलाड़ियों को आगामी प्रतियोगिताओं में और बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रोत्साहित किया। कानपुर के युवा तीरंदाजों का यह प्रदर्शन साबित करता है कि शहर में खेल प्रतिभा की कोई कमी नहीं है और आने वाले समय में ये खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर भी अपनी पहचान बनाएंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here