कानपुर की बास्केटबॉल बालिका टीम राष्ट्रीय प्रतियोगिता के सेमीफाइनल में

0
41

अंडर 14 बास्केटबॉल बालिका टीम पहुंची विद्या भारती राष्ट्रीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता के सेमी फाइनल में दिनांक 20 नवंबर से 23 नवंबर तक सुजानगढ़ राजस्थान में आयोजित

छत्तीसवे विद्या भारती राष्ट्रीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता में जय नारायण विद्या मंदिर एवं जुगल देवी सरस्वती विद्या मंदिर की अंडर 14 बालिकाओं ने पूर्वी उत्तर प्रदेश क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हुए पंजाब और राजस्थान की टीमों को हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है।

मैनेजर आशुतोष सत्यम झा ने बताया की टीम में जय नारायण विद्या मंदिर की सुनीति यादव कप्तान यशिका यादव एवं अग्रिम जबकि जुगल देवी सरस्वती विद्या मंदिर की स्नेहा एवं सरस्वती ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सेमीफाइनल में अपनी जगह बनाई ।सेमी फाइनल एवं फाइनल कल खेले जाएंगे।

प्रतियोगिता का उद्घाटन स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के उपाध्यक्ष मुख्तेज सिंह बदेशा एवं राजस्थान क्षेत्र के खेल एवं शारीरिक प्रमुख सत्यनारायण मिश्रा द्वारा किया गया। क्षेत्रीय शारीरिक प्रमुख जगदीश कुमार सिंह ने टीम को शुभकामनाएं दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here