कानपुर के राजीव शुक्ला बने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के अंतरिम अध्यक्ष

0
114

कानपुर के मूल निवासी राजीव शुक्ला और भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के चिर परिचित चेहरेराजीव शुक्ला को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड का अंतरिम अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। पूर्व क्रिकेट खिलाड़ी रोजर बिन्नी साल 2022 से इस पद पर थे। बीसीसीआई के चुनाव व नए अध्यक्ष के ऐलान तक राजीव शुक्ला इस पद को संभालेंगे।

राजीव शुक्ला का जन्म 13 सितंबर, 1959 को हुआ था. वह अभी 66 साल के हैं। वह पहले पत्रकार थे जो बाद में राजनीति में आए और फिर भारतीय क्रिकेट में खास जगह बनाई। वह 2015 में आईपीएल चेयरमैन नियुक्त किए गए। 18 दिसंबर, 2020 को उन्हें बीसीसीआई का उपाध्यक्ष बनाया गया था।

रोजर बिन्नी भारत की 1983 में वर्ल्ड कप विनिंग टीम का हिस्सा रह चुके हैं। भारत ने इस साल तब वर्ल्ड कप जीता था और रोजर बिन्नी उस टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा विकेट चटकाने वाले गेंदबाज बने थे। 1983 के वर्ल्ड कप में रोजर बिन्नी ने 18 विकेट लिए थे और भारतीय टीम की जीत में एक अहम योगदान किया था।

रोजर बिन्नी 18 अक्टूबर 2022 से बीसीसीआई में अध्यक्ष पद पर थे और 19 जुलाई को उनका कार्यकाल समाप्त होना था, क्योंकि इस दिन रोजर बिन्नी 70 साल के हो गए थे। बीसीसीआई में एक नियम है कि 70 साल की उम्र हो जाने के बाद हर पदाधिकारी अपने पद से रिटायर हो जाता है। वहीं राजीव शुक्ला काफी लंबे समय से भारतीय क्रिकेट बोर्ड से जुड़े हुए थे।

बता दें कि लोढ़ा समिति की सिफारिशों पर आए सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद बने संविधान पर ही चलता है। जिसके अनुसार बीसीसीआई पदाधिकारियों के पद पर बने रहने की अधिकतम आयु 70 वर्ष है। बीसीसीआई अभी भारतीय क्रिकेट टीम के नए टाइटल स्पांसर की तलाश में है, क्योंकि ऑनलाइन गेमिंग कानून के बाद बीसीसीआई और ड्रीम11 का करार समय से पहले खत्म हो गया है। एशिया कप का आयोजन 9 सितंबर से शुरू होगा, इससे पहले नए टाइटल स्पांसर के साथ करार करना मुश्किल नजर आ रहा है। बीसीसीआई कुछ दिनों में नए टाइटल स्पांसर के लिए विज्ञापन जारी कर सकता है।

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here