– अंशिका, आदित्री, सिद्धि झा, नीतिका भाटिया का भी शानदार प्रदर्शन
कानपुर बैडमिंटन एसोसिएशन के सहयोग से आयोजित वर्ष 2026 की पहली “प्रथम रागेन्द्र स्वरूप मेमोरियल बैडमिंटन प्रतियोगिता” का सफलतापूर्वक समापन हुआ। तीन दिवसीय इस प्रतियोगिता में कानपुर के 150 से अधिक खिलाड़ियों ने विभिन्न आयु वर्गों में प्रतिभाग किया।
समापन समारोह में खिलाड़ियों को आशीर्वाद देने हेतु मुख्य अतिथि के रूप में संदीप जैन, डॉ. आशीष अग्रवाल, कानपुर बैडमिंटन एसोसिएशन के उपाध्यक्ष धीरेंद्र सिंह, महीप सक्सेना, हेमंत तिवारी, कार्यकारी सचिव सौरभ श्रीवास्तव एवं आशुतोष सत्यम झा, अंतरराष्ट्रीय निर्णायक एवं चीफ रेफरी रवि दीक्षित, साथ ही आशीष गॉड, इरशाद अहमद, केशव द्विवेदी सहित अनेक गणमान्य उपस्थित रहे।
आज के प्रमुख परिणाम
अंडर-17 मिक्स्ड डबल्स:
श्रेयांशु रंजन / सिद्धि झा ने रामजी दुबे / मंशा श्रीवास्तव को 15-11, 15-5 से पराजित किया।
बालक वर्ग अंडर-13 सिंगल्स: विजेता- एस. तनुष रेड्डी,
उपविजेता- वत्सल शुक्ला (15-8, 15-10)
बालक वर्ग अंडर-13 युगल:
विजेता – रुषांक मेहरोत्रा / एस. तनुष रेड्डी,
उपविजेता – कौशल कुमार / सौर्यवर्धन गुप्ता (15-5, 15-5)
बालिका वर्ग अंडर-13 सिंगल्स:
विजेता – शिनाया श्रीवास्तव,
उपविजेता – अस्मिता सिंह (15-3, 15-3)
बालक वर्ग अंडर-15 सिंगल्स:
विजेता – कार्तिक शुक्ला,
उपविजेता – पार्थ जौहरी (15-1, 15-5)
बालक वर्ग अंडर-15 युगल:
विजेता – कार्तिक शुक्ला / शान सिंह,
उपविजेता झ्र हम्माद खान / नमन सोनकर (15-4, 15-5)
बालिका वर्ग अंडर-15 सिंगल्स:
विजेता – अंशिका गुप्ता,
उपविजेता – नीतिका भाटिया (15-11, 13-15, 15-13)
बालिका वर्ग अंडर-17 सिंगल्स:
विजेता – अदित्री कटियार,
उपविजेता झ्र सिद्धि झा (15-7, 16-18, 15-13)
बालक वर्ग अंडर-17 युगल:
विजेता – अनिरुद्ध गौर / श्रेष्ठ शुक्ला,
उपविजेता – हरकीरत सिंह / वेद हेमराजनी (15-5, 15-7)
बालिका वर्ग अंडर-17 युगल:
विजेता – अदित्री कटियार / अंशिका गुप्ता,
उपविजेता – नीतिका भाटिया / सिद्धि झा (15-7, 15-12)
बालक वर्ग अंडर-17 सिंगल्स:
विजेता – कार्तिक शुक्ला,
उपविजेता – अथर्व यादव (12-15, 15-11, 15-10)
मिक्स्ड डबल्स:
विजेता – श्रेयांशु रंजन/सिद्धि झा,
उपविजेता – रामजी दुबे/मंशा श्रीवास्तव (15-11, 15-5)
विशेष उपलब्धियाँ
कार्तिक शुक्ला तिहरा खिताब जीतकर प्रतियोगिता की स्टार खिलाड़ी रहीं, जबकि अंशिका गुप्ता और अदित्री कटियार ने दोहरेे खिताब जीते, जबकि सिद्धि एक वर्ग में विजेता और 2वर्गों में उपविजेता रहीं।













