दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 2 मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए कुलदीप यादव को टीम इंडिया ने आस्ट्रेलिया में खेल रही टी-20 सीरीज से रिलीज कर दिया है। टीम इंडिया को 14 नवंबर से घर पर साउथ अफ्रीका के खिलाफ 2 मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है, जिसकी तैयारियों को ध्यान में रखते हुए कुलदीप यादव को ऑस्ट्रेलिया से टी20 सीरीज के बीच में जल्द वापस बुलाने का फैसला लिया गया है।
बता दें कि भारतीय टीम इन दिनों ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर है, जहां पर वह 5 मैचों की टी20 सीरीज खेल रही है। होवार्ट में रविवार को खेले गए तीसरे मुकाबले में भारत ने आस्ट्रेलिया को 5 विकेट से हराकर सीरीज में 1-1 से बराबरी की है। बीसीसीआई की तरफ से कुलदीप यादव को टीम इंडिया की स्क्वाड से रिलीज करने के लिए जारी किए गए बयान के अनुसार कुलदीप वापस देश लौटने के बाद साउथ अफ्रीका-ए टीम के खिलाफ खेली जा रही 2 मैचों की अनऑफिशियल टेस्ट मैच की सीरीज के दूसरे मुकाबले में टीम इंडिया की ए स्क्वाड की तरफ से खेलेंगे। दोनों टीमों के बीच ये मैच 6 नवंबर को बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सिलेंस के मैदान पर खेला जाएगा। इस अनऑफिशियल टेस्ट मैच में खेलने से कुलदीप यादव को अफ्रीका के खिलाफ आगामी टेस्ट सीरीज से पहले अपनी तैयारी बेहतर करने का मौका मिलेगा।
भारत और साउथ अफ्रीका की ए टीम के बीच में 2 मैचों की अनऑफिशियल टेस्ट सीरीज में टीम इंडिया की कप्तानी स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत कर रहे हैं, जिसमें पहले मैच को भारतीय टीम 3 विकेट से जीतने में कामयाब रही। वहीं अब दूसरे मुकाबले में टीम इंडिया की प्लेइंग 11 में कुलदीप यादव के अलावा मोहम्मद सिराज और केएल राहुल भी खेलते हुए दिखाई देंगे।
साउथ अफ्रीका-ए टीम के खिलाफ दूसरे अनऑफिशियल टेस्ट मैच के लिए टीम इंडिया –
ऋषभ पंत (कप्तान, विकेटकीपर), केएल राहुल, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), साई सुदर्शन (उपकप्तान), देवदत्त पडिक्कल, रुतुराज गायकवाड़, हर्ष दुबे, तनुष कोटियन, मानव सुथार, खलील अहमद, गुरनूर बराड़, अभिमन्यु ईश्वरन, प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद सिराज, आकाश दीप, कुलदीप यादव।
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चौथे-पांचवें टी20 मैच के लिए टीम इंडिया-
सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, संजू सैमसन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा, रिंकू सिंह, वाशिंगटन सुंदर।










