20 जुलाई को होगा लखनऊ एथलेटिक्स टीम का चयन

0
45
sports leak
sports news, sports updates, live scores, sports highlights, sports analysis, sports betting, sports community

लखनऊ। यूपी राज्य स्तरीय बी एथलेटिक्स चैंपियनिशप में प्रतिभाग करने वाली लखनऊ एथलेटिक्स टीम के गठन को चयन ट्रायल आगामी 20 जुलाई को आयोजित किये जायेंगे।

इस चयन ट्रायल में शामिल होने को इच्छुक एथलीट सुबह साढ़े सात बजे केडी सिंह बाबू पर लखनऊ एथलेटिक्स संघ के सचिव बीआर वरुण से संपर्क कर सकते हैं। बीआर वरुण के अनुसार इस राज्य स्तरीय चैंपियनशिप में 16 वर्ष से कम आयु वाले खिलाड़ियों को प्रवेश नहीं मिलेगा।

साथ ही चयन स्थल पर खिलाड़ियों को आधार कार्ड लेकर आना होगा। उन्होंने बताया कि चयनित टीम आगामी 29 और 30 जुलाई को कुर्सी रोड स्थित राज्य स्तरीय बी एथलेटिक्स चैंपियनशिप आयोजित की जानी है, जिसमें लखनऊ एथलेटिक्स टीम प्रतिभाग करेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here