लखनऊ के एक होटल में हुई भव्य नीलामी
लखनऊ। बहुप्रतीक्षित लखनऊ प्रीमियर लीग की फ्रेंचाइजी लखनऊ पैंथर ने खिलाड़ियों पर जमकर धनवर्षा की। उसने अपने 8.5 लाख रुपये के पर्स से पांच लाख रुपये सिर्फ चार ही खिलाड़ियों पर लुटा दिए। उसने बल्लेबाज हरफनमौला खिलाड़ी रित्विक वत्स, हिमांशु असनोरा, कार्तिक सिद्धू एवं सत्यम पाण्डेय को 1.25-1.25 रुपये में खरीदा। वहीं लखनऊ एसेज ने साहब युवराज सिंह और हिमांशु सिंह को 1.25-1.25 रुपये खर्च कर अपनी सेना में शामिल किया। दूसरे राउंड तक 140 खिलाड़ियों को फ्रेंचाइजी ने खरीदा था। तीसरा राउण्ड देर रात तक जारी रहा।
राजधानी के सेंट्रम होटल में शनिवार को सुर्यांशी पाण्डेय की दमदार और खनकदार आवाज के जरिए खिलाड़ियों की नीलामी हुई। इसमें सभी छह फ्रेंचाइजियों में लखनऊ नवाब्स, लखनऊ एसेज, लखनऊ चैलेंजर्स, लखनऊ पैंथर्स, लखनऊ लायन्स और लखऊ स्ट्राइकर के मालिकों, कौच और मेंटरों ने हिस्सा लिया। नीलामी में करीब 450 खिलाड़ियों को शामिल किया गया। रात दस बजे तक ए-ग्रेड के 40, बी-ग्रेड के 60 और सी-ग्रेड के 40 खिलाड़ियों की नीलामी हो चुकी थी।
लीग के पहले सत्र में लीग की नीलामी के लिए छह कॉरपोरेट घरानों के प्रतिनिधि मौजूद रहेंगे। नीलामी में बोली लगाने वाली एक फ्रेंचाइजी का पर्स 8.50 लाख का होगा। एक टीम में 15 खिलाड़ी होंगे। एलपीएल उभरते क्रिकेटर को बड़ा प्लेटफार्म मुहैया कराने में मददगार होगा। आइपीएल के बाद यूपी टी-20 लीग सबसे बड़ा उदाहरण है। विप्रज निगम, करन शर्मा, नमन तिवारी और जीशान अंसारी को यूपी लीग में प्रदर्शन के आधार पर ही प्रदेश की टीम में जगह मिली। ऐसे ही जिले के जिन क्रिकेटरों को प्रदेश की टीमों में जगह नहीं मिल रही है वे लखनऊ प्रीमियर लीग में प्रदर्शन के जरिए यूपी टी-20 लीग और प्रदेश की टीमों में चयन पा सकते हैं।
नीलामी की निर्धारित की गई धनराशि
किसी खिलाड़ी की सर्वाधिक बोली- 1.25 लाख रुपये
ए-ग्रेड के खिलाड़ियों का बेस प्राइज- 40 हजार रुपये
बी-ग्रेड के खिलाड़ियों का बेस प्राइज- 25 हजार रुपये
सी-ग्रेड खिलाड़ियों का बेस प्राइज- 15 हजार रुपये
सबसे मंहगे शीर्ष 10 खिलाड़ी
रित्विक वत्स लखनऊ पैंथर 1.25 लाख रुपये
हिमांशु असनोरा लखनऊ पैंथर 1.25 लाख रुपये
कार्तिक सिद्धू लखनऊ पैंथर 1.25 लाख रुपये
सत्यम पाण्डेय लखनऊ पैंथर 1.25 लाख रुपये
ऋतुराज शर्मा लखनऊ एसेज 1.25 लाख रुपये
साहब युवराज सिंह लखनऊ एसेज 1.25 लाख रुपये
करन शर्मा लखनऊ चैलेंजर्स 1.25 लाख रुपये
हिमांशु सिंह लखनऊ नवाब्स 1.25 लाख रुपये
प्रियांशु लखनऊ चैलेंजर्स 1.25 लाख रुपये
अंकित चौधरी लखनऊ लायन्स 1.25 लाख रुपये
ये रहे मौजूद
लखनऊ क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष डा. नवनीत सहगल, सीएएल के सचिव केएम खलीक एवं सुजय त्रिपाठी, एलपीएल के कमिश्नर एसपी त्रिपाठी, एंटीकरप्शन प्रभारी राजेश पाण्डेय के अलावा विभिन्न प्रेंचाइजियों के अधिकारी नीलामी के दौरान मौजूद रहे।
प्रतिभाशाली खिलाड़ियों का बड़ा मंच प्रदान मिलेगा
आईपीएल की तर्ज पर पहली दफा लखनऊ प्रीमियर लीग का आयोजन किया जा रहा है। इसका मकसद प्रतिभाशाली खिलाड़ियों का बड़ा मंच प्रदान करना है। साथ ही जूनियर खिलाड़ियों को सीनियर खिलाड़ियों के साथ खेलने का मौका मिलेगा। खिलाड़ियों में एक प्रोफेशनल सोच विकसित होगी। सभी मैच केडी सिंह बाबू स्टेडियम में खेले जाएंगे। एक मैच दिन में और दूसरा शाम को फ्लडलाइट में खेला जाएगा। हर टीम के साथ अनुभवी कोच और मेंटर नियुक्त किए जाएंगे।
– डॉ. नवनीत सहगल
अध्यक्ष, क्रिकेट एसोसिएशन लखनऊ










