इकाना में जुटे लखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाड़ी, आईपीएल 2026 के लिए तैयारी तेज

0
10

लखनऊ : इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के लिए लखनऊ सुपर जाइंट्स ने तैयारी तेज कर दी है। टीम के कोच और खिलाड़ियों का राजधानी लखनऊ में आना शुरू हो गया है।

ग्लोबल क्रिकेट डायरेक्टर टॉम मूडी और मुख्य कोच जस्टिन लैंगर के निर्देशन में अभ्यास

सोमवार से टीम के खिलाड़ी ग्लोबल क्रिकेट डायरेक्टर टॉम मूडी और मुख्य कोच जस्टिन लैंगर के निर्देशन में भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम में अभ्यास शुरू करेंगे।

आईपीएल 2026 सीजन में लखनऊ सुपर जाइंट्स भारतीय टीम के विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत की कप्तानी में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने को तैयार है।

ऋषभ पंत के साथ ही इस सीजन में एडन मार्करम, मिशेल मार्श, मो. शमी, आवेश खान, अब्दुल समद, अर्जुन तेंदुलकर जैसे कई प्रमुख अंतरराष्ट्रीय व राष्ट्रीय खिलाड़ी भी अपने अनुभव का भंडार लेकर आए हैं। मजबूत बल्लेबाजी व गेंदबाजी लाइनअप होने से लखनऊ सुपर जाइंट्स इस सीजन की प्रबल दावेदार है।

टीम प्रबंधन के मुताबिक सोमवार से इकाना स्टेडियम में शुरू हो रहे अभ्यास सत्र में खिलाड़ी अपनी प्रतिभा को और निखारने के लिए एकजुट होंगे।

ये कोच और खिलाड़ी पहुंचे लखनऊ
टीम के ग्लोबल क्रिकेट डायरेक्टर टॉम मूडी, मुख्य कोच जस्टिन लैंगर, सहायक कोच लांस क्लूजनर और खिलाड़ी मयंक यादव, आवेश खान, अब्दुल समद, हिम्मत सिंह, आकाश सिंह, मुकुल चौधरी, अर्शीन कुलकर्णी, दिग्वेश सिंह, प्रिन्स यादव।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here