लखनऊ। सेंट फ्रांसिस स्कूल, गोमती नगर की छात्रा सानवी कुमारी ने सहारनपुर में आयोजित की गई तीन दिवसीय राज्य स्तरीय अंडर- 11 बैडमिंटन प्रतियोगिता में बालिका सिंगिल में चैंपियन होने का गौरव प्राप्त किया। डॉ. भीमराव आंबेडकर स्टेडियम में आयोजित प्रतियोगिता के डबल्स फाइनल में लखनऊ की सानवी और किमाया को रजत पदक से संतोष करना पड़ा।
बालिका सिगिंल फाइनल में सानवी ने अलीगढ़ की मेघा सिंह को 21-18, 22-24, 21-19 से हराया। बालकों में आगरा के श्रेष्ठ कुमार ने बाजी मारी। अंडर-11 बालिका डबल्स फाइनल में आगरा की आभ्या दीक्षित व मेरठ की अन्वी प्रधान की जोड़ी ने लखनऊ की सानवी व किमाया को हराया। आभ्या व अन्वी ने 21-13, 21-09 से जीत दर्ज की।










