माधव कौशिक का तूफ़ान, मेरठ ने जमाई जीत की गूंज

0
202
@Meerutmavericks.jpeg

लखनऊ। इकाना स्टेडियम रविवार की रात क्रिकेट और ग्लैमर दोनों के धमाकेदार संगम का गवाह बना। जहां रंगारंग ओपनिंग सेरेमनी ने स्टेडियम को अवॉर्ड नाइट जैसा चमका दिया, वहीं मैदान पर मेरठ मावरिक्स के बल्लेबाज माधव कौशिक ने आतिशी पारी खेलकर यूपी टी-20 लीग 2025 का उद्घाटन मैच यादगार बना दिया।

बारिश से देर से शुरू हुए मुकाबले में रिंकू सिंह की कप्तानी वाली मेरठ मावरिक्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए रन बरसाए। सलामी बल्लेबाज अक्षय दुबे (22 गेंद, 44 रन) ने आगाज़ किया तो तीसरे नंबर पर आए माधव कौशिक ने तूफ़ान मचा दिया।

उन्होंने सिर्फ 18 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया और 31 गेंदों पर 95 रन की नाबाद पारी खेल डाली। इस दौरान उन्होंने 10 चौके और 7 छक्के जड़े, यानी 82 रन सिर्फ बाउंड्री से निकले।

ऋतुराज शर्मा (36 गेंद, 60 रन) ने भी ताबड़तोड़ पारी खेली और दोनों ने तीसरे विकेट पर 130 रन जोड़कर स्कोर को 225/2 तक पहुंचाया।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी कानपुर सुपर स्टार्स की शुरुआत बुरी रही। टीम ने महज 27 रन पर पाँच विकेट खो दिए। कप्तान समीर रिज़वी (45 रन) और प्रियांशु गौतम (34 रन) ने थोड़ी देर लड़ाई दिखाई, लेकिन टीम 20 ओवर में 139/9 तक ही पहुँच पाई। मेरठ ने यह मैच 86 रन से जीतकर टूर्नामेंट में जोरदार शुरुआत की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here