लखनऊ। थाईलैंड की प्रसिद्ध मार्शल आर्ट मुए थाई की उत्तर प्रदेश इकाई मुए थाई एसोसिएशन ऑफ उत्तर प्रदेश की नई समिति का गठन सोमवार को होटल एम्पीरियो ग्रैंड, आलमबाग, लखनऊ में आयोजित बैठक में किया गया।
इस बैठक में मनोज वर्मा को अध्यक्ष, अतुल जे. पाण्डेय को सचिव व अक्षय मिश्रा को कोषाध्यक्ष चुना गया। वहीं, देवेंद्र सिंह को चेयरमैन के रूप में निर्वाचित किया गया।
उत्तर प्रदेश ओलंपिक एसोसिएशन से मान्यता प्राप्त मुए थाई एसोसिएशन ऑफ उत्तर प्रदेश की इस नई कमेटी के गठन के बाद यूनाइटेड मुए थाई एसोसिएशन इंडिया के अध्यक्ष मनोज वर्मा एवं महासचिव श्रीराम चौधरी ने सभी नव-निर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई दी। इस अवसर पर लखनऊ इकाई से रत्नेश शर्मा और अभिषेक मौर्य भी उपस्थित रहे।
नवगठित कार्यकारिणी इस प्रकार है:
– चेयरमैन: देवेंद्र सिंह
– अध्यक्ष: मनोज वर्मा
– वरिष्ठ उपाध्यक्ष: सैयद इमरान हुसैन
– सचिव: अतुल जे. पाण्डेय
– उपाध्यक्ष: शशांक तिवारी, स्नेहा पाण्डेय
– सीईओ: नीरज सिंह
– कोषाध्यक्ष: अक्षय मिश्रा
– संयुक्त सचिव: अभिप्राय सोनकर, मो. अज़हर खान, धर्मेंद्र यादव
– टेक्निकल डायरेक्टर: जयप्रकाश यादव
– चीफ इंस्ट्रक्टर: तुषार चौहान
– विधिक सलाहकार: अम्मन गुप्ता
– अतिरिक्त विधिक सलाहकार: क़ाज़ी मोहम्मद अकरम
– कार्यकारिणी सदस्य: सरताज अहमद, अक्षिता मिश्रा, सद्दाम खान।